हल्द्वानी। अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कई तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने चलाये गए अभियान में चोरगलिया थाना पुलिस ने निरंजन मंडल पुत्र नेसेकांत मंडल निवासी शक्तिफार्म को 40 लीटर को कच्ची शराब के साथ दबोच लिया।
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 सड़क पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!
देखिए मौके का पूरा VIDEO
▶ हल्के से क्लिक करें
ADVERTISEMENTS
इसी तरह काठगोदाम थाना पुलिस ने तेज राम निवासी चोरगलिया समेत दो तस्करों को 28 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बनभूलपुरा थाना पुलिस ने बाबू राम पुत्र स्व. श्रीकृष्ण निवासी जवाहरनगर वार्ड नंबर-15 थाना बनभूलपुरा को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है।