HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर ब्रेकिंग : पार्षदों का नया नारा- एमएनए हटाओ, या हमारे इस्तीफे...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : पार्षदों का नया नारा- एमएनए हटाओ, या हमारे इस्तीफे स्वीकार करो

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर। मुख्य नगर अधिकारी को हटाने की मांग पर अड़े पार्षदों ने अब और सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दे दी है कि या तो एमएनए को हटाओ या फिर उनके इस्तीफे मंजूर करो। पार्षदों ने कहा कि जब से एमएनए ने कार्यभार ग्रहण किया है, तभी से शहर का विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। पहली बोर्ड बैठक में प्रस्तावित कार्यों का शुरू नहीं हो पाना एमएनए के हिटलरशाही रवैए को उजागर करने के लिए कापफी है। शनिवार को पार्षद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी से मिले।

पार्षदों ने उन्हें अपनी व्यथा सुनाई। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गिरी को ज्ञापन भी सौंपा। भाजपा नेत्री ने दूरभाष के जरिए पूरे मामले से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री को भी अवगत कराया। साथ ही पूरे मामले को सीएम के समक्ष रखने का भी भरोसा दिलाया। शनिवार को पार्षद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी से मिले और उन्होंने मुख्य नगर अधिकारी का स्थानान्तरण करने की मांग की। पार्षदों ने कहा कि मुख्य नगर अधिकारी जयभारत सिंह द्वारा हमेशा विकास कार्यों को बाधित करने का प्रयास किया जाता है। कहा, जब से मुख्य नगर अध्किारी ने कार्यभार ग्रहण किया है, तभी से शहर के विकास पर ग्रहण लग गया है।

उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से
click now

वार्डों में विकास कार्य नहीं होने की वजह से उन्हें जनता के कोप का भाजन बनना पड़ रहा है। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि निगम बोर्ड को बने डेढ़ साल हो चुके हैं। बोर्ड की पहली बैठक में पारित हुए विकास कार्य अब तक शुरू नहीं कराए जा सके हैं। उन्होंने चेताया कि जब तक मुख्य नगर अध्किारी को तबादला नहीं कर दिया जाता है तब तक पार्षद निगम की किसी भी गतिविधियों में हिसा नहीं लेंगे।

साथ ही दो टूक चेतावनी भी दे डाली है कि या तो मेयर का तबादला किया जाए या पफर उनके इस्तीफे मंजूर कर लिए जाएं। ज्ञापन देने वालों में पार्षद सुशील चैहान, किरण राठौर, अंबर सिंह, आयुष तनेजा, सुनील कुमार, प्रमोद शर्मा, शिव कुमार गंगवार, शैलेन्द्र रावत, विधान राय, विरेंद्र आर्या, विनय विश्वास, निमित शर्मा, बबलू सागर, शैलेन्द्र रावत, पार्षद प्रतिनिधि राजेश जग्गा, सोनू अनेजा, शालू पाॅल, जितेंद्र यादव, सीमा गुप्ता, रामकिशन, पूजा कोली, पुष्पा कोली, प्रकाश धमी, पिन्टू पाल, धर्म सिंह कोली, भुवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सीएनई मीडिया हाउस की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता अब हर रोज घर बैठे जीतो में आज के सवाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें!

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments