HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: स्याल्दे टीट ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति...

Bageshwar News: स्याल्दे टीट ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने गांव में जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़ (बागेश्वर)
तहसील की ग्राम पंचायत स्याल्देटीट में पिछले एक सप्ताह से पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। जिससे ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव में जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

टीट बाजार स्थित मस्जिद गली में स्याल्दे टीट ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। जिससे ग्रामीण पीने के पानी को तरस रहे हैं। ग्रामीण गोमती नदी का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान सबीना बेगम, सामाजिक कार्यकर्ता जीवन लाल वर्मा, युवक मंगल दल अध्यक्ष विनय लोहनी, महिला मंगल दल अध्यक्ष फिजा परवीन, पंकज सिंह नेगी, तस्लीम खान, इलियास अहमद, दिलावर खान, मस्जिद परिसर अध्यक्ष अनवर खान, पूरन वर्मा, मनीष वर्मा, सन्तोष वर्मा, जगदीश चन्द्र लोहनी आदि ने जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारे लगाकर आक्रोश जताया।

ग्राम प्रधान ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई ठप है। मंगलवार को ग्राम प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सामाजिक कार्यकर्ता जीवन लाल वर्मा ने कहा कि करोड़ों की लागत से बन रही हर घर नल,हर घर जल योजना का लाभ स्याल्देटीट के ग्रामवासियों को नही मिल पाया है।उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना का लाभ स्याल्दे वासियों को भी मिलना चाहिए।

Bageshwar : 174 लाख रुपये से किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, आत्मा योजना के तहत काश्तकार सीखेंगे नई तकनीकों के गुर

Bageshwar : जिला पंचायत पर अनियमितताओं का आरोप लगाया और खामियों के खिलाफ दिया धरना, जांच की उठाई मांग

Someshwar : दस दिनों में एक दिन पेयजलापूर्ति हुई और इसमें भी घर—घर पहुंचा बेहद गंदा पानी, उपभोक्ताओं ने जताया आक्रोश

Bageshwar : जनपद में आज 4 नए मामले, 21 मरीज हुए स्वस्थ, अब एक्टिव मामले 78

Bageshwar : स्याल्दे टीट ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने गांव में जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन

Crime News : पत्नी की गंदी वीडियो—फोटो सोशल मीडिया में कर दी अपलोड, पति गिरफ्तार

Crime News : लड़की को बहुत महंगी पड़ी social media में अंजान युवक से दोस्ती, पहले दुराचार किया, फिर रचाया ब्याह और छोड़ कर भाग निकला

Breaking रुद्रपुर अपडेट : जमीनी विवाद को लेकर हुई दो भाइयों की हत्या, शहर में हड़कंप

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments