HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: पशुपालन मंत्री की मौजूदगी में सोमेश्वर में कार्यक्रम, बकरी पालन...

Someshwar News: पशुपालन मंत्री की मौजूदगी में सोमेश्वर में कार्यक्रम, बकरी पालन स्वरोजगार का अच्छा विकल्प—रेखा, पशुपालकों को 10 बकरियों के साथ मिला राजस्थानी सिरोही नस्ल का बकरा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर

केंद्र सरकार की एसीडीसी परियोजना के तहत खेल मैदान सोमेश्वर में आज प्रदेश की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं पशुपालन मंत्री रेखा आर्या की मौजूदगी में ​भेड़—बकरी पालकों के लिए शिविर लगा। यह शिविर राज्य भेड़ बकरी विकास बोर्ड व पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तकनीकी संस्था ‘सुविधा’ के सहयोग से आयोजित हुआ। जिसमें भेड़—बकरी पालकों को उत्तराखंड राज्य समेकित सहकारी परियोजना के भेड़—बकरी सेक्टर के अंतर्गत 10 बकरियों के साथ एक राजस्थानी सिरोही जाति का बकरा देकर लाभान्वित किया गया।


पशुपालन मंत्री रेखा आर्या ने भेड़ बकरी सेक्टर के अंतर्गत बकरी इकाई वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ, क्षेत्र के भेड़ बकरी पालकों को बकरियाँ वितरित किए

क्षेत्रीय विधायक एवं पशुपालन मंत्री रेखा आर्या ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि राज्य में पशुपालकों व किसानों की आजीविका बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और विभिन्न योजनाओं से उन्हें आच्छादित किया गया है। उन्होंने भेड़—बकरी पालकों को 10 बकरियों के साथ एक राजस्थानी सिरोही जाति का बकरा प्रदान किया। पशुपालन मंत्री ने अधिकारियों को भी किसानों की आजीविका सुधारने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहा कि पशुपालन विभाग और फेडरेशन मिलकर पहाड़ों में एक अच्छी नस्ल भेड़ बकरी पालकों को उपलब्ध करा रहा है। जिससे भेड़ बकरी पालकों की आजीविका में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में बकरी पालन को एक अच्छा विकल्प है।

कार्यक्रम से सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, पशुपालन विभाग के एमडी डा. अविनाश आनंद वर्चुअल तरीके से जुड़े रहे। कार्यक्रम में मौके पर पशुपालन विभाग से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र चंद्र, सुविधा संस्था के अध्यक्ष दीपक पांडे, परियोजना समन्वयक कमल बजेठा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, महामंत्री चंदन बिष्ट, निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, बिशन सिंह रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष लता पंत, गोविंद जोशी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, लाल सिंह बेजठा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र नेगी समेत बकरी पालक व ग्रामीण मौजूद रहे।

Uttarakhand : नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा ह्रदयेश के निधन पर राजकीय शोक घोषित, जारी हुआ आदेश

Big News : क्या उत्तराखंड में शुरू होगी अनलॉक की प्रक्रिया या बढ़ाया जायेगा कोविड कर्फ्यू ! यह निर्णय ले सकती है सरकार, पढ़िये क्या बोले सरकार के प्रवक्ता उनियाल….

न्यायमूर्ति संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने दिलाई शपथ

यूपी : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

शर्मनाक : लखनऊ के अस्पताल में ब्लैक फंगस पीड़ित महिला से रेप, सिगरेट से दागा, गहने भी लूटे, रविवार को हो गई मौत, ​डीएम ने बैठाई जांच

उत्तराखंड : प्रदेश में आज मिले 263 नए कोरोना संक्रमित, 07 की मौत, जानिये अपने जिले का हाल

Breaking News : प्रदेश में नही होगी 15 जून को स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा, ​अपरिहार्य कारणों से स्थगित

सोमवार से Delhi में अनलॉक प्रक्रिया शुरू : एक क्लिक में पढ़े क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

Uttarakhand Brekaing : कोरोना से जिंदगी की जंग हार गये सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, अस्पताल में निधन

अविश्वसनीय : यूपी का ‘प्रतापगड़’ ! जहां आने को तैयार नही एक भी IPS अफसर, पढ़िये पूरी कहानी….

राहुल, तीरथ, योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और बेबीरानी मौर्या ने इंदिरा हृदयेश के निधन पर जताया शोक

स्मृति शेष : “यूं बिना बताये चले जाना तो आपकी आदत में शुमार नहीं था”, कांग्रेस की कद्दावर नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का स्वर्णिम राजनैतिक सफर…

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का ब्रेन हम्रेज से दिल्ली में निधन

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments