HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : रानीखेत के बिंसर महादेव मंदिर में अतिवृष्टि से भारी...

Big Breaking : रानीखेत के बिंसर महादेव मंदिर में अतिवृष्टि से भारी नुकसान, मंदिर का एक गेट व सुरक्षा दीवार क्षतिग्रसत, आस—पास की दुकानों में जल भराव, कई पेड़ गिरे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा

रानीखेत के बिंसर महादेव मंदिर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। यहां आज जबरदस्त बारिश के बीच गाढ़—गधेरे पूरे उफान पर हो गये। जिससे जहां मंदिर का एक गेट क्षतिग्रस्त हुआ वहीं चाहरदीवारी को भी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार बिनसर महादेव में कहीं ऊंचाई वाले स्थान पर बादल फटने से कुछ देर के लिए जल प्रलय सा नजारा दिखाई देने लगा। यह देख वहां मौजूद लोग काफी घबरा गये।

मंदिर परिसर व आस—पास की दुकानों में भी बारिश का पानी घुस आया। यहां बनाई गई फूलों की क्यारियां भी बर्बाद हो गई और कई पेड़ भी गिर गये।

बताया जा रहा है कि कुजगढ़ गधेरे में हुए जल भराव के बाद यह हालात पैदा हुए। बताया जा रहा है कि सोनी के मंदिर को भी काफी नुकसान हुआ है। हालांकि संतोष की बात यह है कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है।

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग, पांव फिसलने से झरने में जा गिरा भाई, बड़ी बहन ने भी लगा दी छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत, मृतकों के घर में पसरा मातम

गजब : यहां पांच मिनट में शख्स को दी गई वैक्सीन की दोनों डोज, जांच के आदेश

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : कोरोना से फिलहाल छुटकारा नही, आज मिले 23 नए केस

उत्तराखंड में 3242 मरीजों ने जीती जंग, 388 नए मामले और 15 की मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments