HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : भ्रष्टाचार के आरोप में समाज कल्याण निदेशालय का...

बिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : भ्रष्टाचार के आरोप में समाज कल्याण निदेशालय का पटल सहायक गिरफ्तार, पढ़िये पूरा मामला…..

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उत्तराखंड के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। इस मामले में पुलिस ने समाज कल्याण निदेशालय के पटल सहायक मोहन गिरी गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संपूर्ण प्रकरण में यह आठवीं गिरफ्तारी है। आरोपी पटल सहायक को गुरुवार को कोर्ट पेश किया जाएगा।

बुधवार को इस मामले के जांच अधिकारी डीएसपी प्रमोद कुमार शाह द्वारा जारी वारंट के आधार पर भीमताल थाना पुलिस ने आरोपी को हल्द्वानी स्थित समाज कल्याण निदेशक के दफ्तर से गिरफ्तार किया।

Uttarakhand, Haldwani Breaking : नाबालिग युवती के साथ जंगल में बलात्कार, मौके से फरार हुआ युवक, तलाश में जुटी पुलिस

एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि आरोपी को थाने में दाखिल कर दिया गया है। गुरुवार को नैनीताल में कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 204-15 में तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफोला और पटल सहायक मोहन गिरी गोस्वामी ने हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की मिलीभगत से 28 छात्रों को अध्ययरत दिखाते हुए 20.63 लाख से अधिक धनराशि को घोटाला किया था।

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : आज 3088 मरीजों ने जीती जंग, 513 नए मामले, जानें अपने जिले का हाल

मामले की एसआईटी जांच के बाद 26 सितबंर 2019 को आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस इस मामले में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रमेश अग्रवाल, शशांक जैन और संचालक मंडल के सदस्यों समेत सात आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई भुवन जोशी, कांस्टेबल राजेश कुमार, दर्शन सिंह, भरत सिंह शामिल थे।

अपडेट, नदी में डूबसे से 5 युवकों की मौत : बारात वापसी में दुल्हन के साथ गये थे लाडले भाई, सरयू नदी ने उतरे थे 08 लड़के, 05 की जिंदगी लील गई उफनाई नदी

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments