HomeDelhiब्रेकिंग न्यूज : अगले माह से देश में बढ़ सकते हैं पेट्रोल—डीजल...

ब्रेकिंग न्यूज : अगले माह से देश में बढ़ सकते हैं पेट्रोल—डीजल के दाम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली/सीएनई न्यूज। लॉकडाउन के दौरान घाटे का रोना रोकर तेल कंपनियां अगले माह जून से पेट्रोल व डीजल के दामों में 5 रूपये तक की बढ़ोत्तरी कर सकती है। लगातार एक हफ्ते तक दाम बढ़ाये जाने के अनुमान लगाये जा रहे हैं। सरकारी तेल विपणन कंपनी के सूत्रों के अनुसार सभी खुदरा तेल विक्रेताओं ने बैठक कर मौजूदा स्थिति का आकलन किया है और लॉकडाउन के बाद कीमतों में रोजाना बदलाव की व्यवस्था शुरू करने का रोडमैप तैयार किया है। उनका कहना है कि पिछले दो महीने मेें तेल की बेहद कम बिक्री से कंपनियों को बड़ा घाटा हुआ है। कंपनियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल में लागत और बिक्री का अंतर पहले ही 4-5 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। ऐसे में वैश्विक कीमतों को देखते हुए घाटे को पूरा करने के लिए लगातार दो सप्ताह तक 40-50 पैसा प्रतिदिन दाम बढ़ाना पड़ेगा। हालांकि, सरकार के सूत्रों का कहना है कि कीमतों में रोजाना बदलाव की व्यवस्था बहाल होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के मूल्य को सीमा से अधिक बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। अलबत्ता इतना कहा जा सकता है कि यदि तेज की कीमतों में वृद्धि हुई तो इसका सीधा असर टैक्सी किराया, बस यात्रा किराया आदि पर भी पड़ सकता है। पहले से लॉकडाउन के दौरान आर्थिक संकट से जूझ रही जनता के लिए यह अच्छी ख़बर नही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments