HomeUttarakhandAlmoraHaldwani Breaking : पहाड़ की सड़कों पर पुन: दौड़ेंगी केमू की बसें,...

Haldwani Breaking : पहाड़ की सड़कों पर पुन: दौड़ेंगी केमू की बसें, किराये में डेढ़ गुना अधिक बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव, हल्द्वानी—अल्मोड़ा की यात्रा अब 160 की जगह 240 रूपये प्रति सीट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

एक महीने से ज्यादा समय से चल रही केमू बसों की हड़ताल अभी भी नहीं खुली है। इस बीच संचालकों ने गाडियों को चलाने को लेकर नया फार्मूला तैयार करते हुए कहा कि 75 प्रतिशत सवारियों को लेकर वह पहाड़
जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन किराया डेढ़ गुना लिया जाएगा। मिसाल के तौर पर अब हल्द्वानी से अल्मोड़ा का किराया 160 के स्थान पर 240 रूपया प्रति सीट होगा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

Haldwani News : हालात सुधरे, एचटीएच में 11 जून से शुरू होगी नॉन कोविड मरीजों की ओपीडी

इसके लिए संचालकों ने जल्द ही एक प्रस्ताव आरटीओ के माध्यम से शासन को भेजने की बात कहीं है। बता दें कि कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से डेढ़ माह सार्वजनिक व निजी वाहनों में 50 प्रतिशत से ज्यादा सवारियां नहीं बैठाने के शासन के आदेश के बाद केमू यूनियन हड़ताल पर चले गये थे। उन्होंने कहा था कि दोगुना किराया मिलने पर ही पर्वतीय क्षेत्रों में गाडियों का संचालन होगा।

Big Breaking, Uttarakhand : 8 आईएएस और 02 पीसीएस अफसरों को सौंपे गये नये विभाग और पदभार, हुए तबादले, पढ़िये किसको क्या नई जिम्मेदारी

इस बीच वहीं, अब शासन ने सवारियों बैठाने को लेकर कुल सीट का 75 प्रतिशत कर दिया। लेकिन केमू संचालक इसे भी मानने को तैयार नहीं है। सामान्य दिनों में हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने के लिए 160 रुपये प्रति सीट लिए जाते थे। अब जब 240 रुपये किराया तय होगा तभी बसें चलाई जायेंगी। संचालकों ने कहा कि जल्द प्रस्ताव आरटीओ के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा।

उत्तराखंड, सबसे बड़ी ख़बार : अब सुबह 8 से 5 बजे तक खुलेगी बाजार, पूर्व में जारी अधिसूचना का आदेश निरस्त

इस दौरान केमू अध्यक्ष सुरेश डसीला ने बताया कि अप्रैल से लेकर जून 25 तक सीजन होता है। इस दौरान शादियों का मूहर्त होने के साथ पर्यटक भी आते हैं। यह सीजन अब निकल गया है। 15 जून के बाद बारिश की वजह से सवारियां कम होने के साथ गाडियां चलाने में भी दिक्कत आएगी। इसलिए डेढ़ गुना किराये का आदेश होने पर ही बसें पहाड़ भेजी जायेंगी।

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : आज 2717 मरीज हुए ठीक, 546 नए केस, जानें अपने जिले का हाल

Uttarakhand : अब बहुरेंगे खीनापानी की पौराणिक जसुली शाक्याणी धर्मशाला के दिन, 34 लाख खर्च कर छह माह में होगा पुर्ननिर्माण, पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा यह क्षेत्र, दौरे पर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह हयांकी, पढ़िये क्या जारी किये दिशा—निर्देश…..

Uttarakhand : शादी की सालगिरह पार्टी पर भारी पड़ा ‘तमंचे पर डिस्को’! लॉकडाउन में करी पार्टी और हर्ष फायरिंग, video viral होने पर एक्शन में आई police, तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज, जब्त हुए हथियार, पढ़िये पूरी ख़बर….

उत्तराखंड : दहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार, जेल भेजा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments