अल्मोड़ा में बीते 24 घंटों में 33 कोरोना पॉजिटिव केस आये हैं। वहीं 01 पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो गई है। अब यहां मौत का आंकड़ा बढ़कर 136 हो चुका है। आज मिली जानकारी के अनुसार ब्लाॅक चौखुटिया से 02, धौलादेवी 01, द्वाराहाट 01, ताकुला 03, ताड़ीखेत 01 व रानीखेत 05 से है। ब्लॉक हवालबाग व अल्मोड़ा लोकल से 20 केस हैं। कोरोना से आज जिनकी मौत हुई है, वह हवालबाग ब्लॉक की एक 65 वर्ष की महिला है। अब तक यहां कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11 हजार 597 हो चुकी है। डिस्चार्ज व माइग्रेट होने वालों की संख्या 11 हजार 110 है। एक्टिव केस 351 हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।