Almora News: जेल रोड की खस्ताहालत देख यूथ कांग्रेस का चढ़ा पारा, धरना—प्रदर्शन के जरिये उठाई आवाज और सुधारीकरण के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
महीनों से खस्ताहाल जेल रोड को लेकर आज यूथ कांंग्रेस का पारा चढ़ गया और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जेल रोड पहुंचकर यूथ कांंग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने सड़क के सुधार के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।


ADVERTISEMENTS

गौरतलब है कि पांच महीनों से जेल रोड अल्मोड़ा की दशा खराब, उबड़खाबड़ बनी है। इसकी दशा दुर्घटना को दावत देने वाली है। सड़क की इसी दुर्दशा को खिलाफ यूथ कांग्रेस आक्रोशित हुआ। धरनास्थल पर यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय ने कहा कि लगभग पांच माह पूर्व पेयजल लाईन डालने के लिए सम्बन्धित विभाग ने नारायण तेवाड़ी देवाल से सांई मन्दिर तक की रोड खोद डाली। लेकिन इसके बाद खराब हुई सड़क का न तो सुधारीकरण हुआ और न ही डामरीकरण। उन्होंने कहा कि इसके लिए सड़क खोदने वाला विभाग और लोक निर्माण विभाग जिम्मेदार है। लेकिन इनके द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही। कई बाइक सवार रपट कर चोटिल हो चुके हैं। पैदल चलने वाले लोग भी बड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं। अनदेखी का आलम ये है कि इस सड़क से कई बड़े अधिकारी भी गुजरते हैं, मगर सब चुप्पी साधे हैं। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि संबंधित विभाग जल्द नहीं जागे और 15 दिन के अंदर सड़क​ का सुधारीकरण व डामरीकरण नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस धरना—प्रदर्शन में यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय के साथ राहुल अधिकारी, देवाशीष साह, पुनीत प्रभात, हैरी, हिमांशु बिष्ट, बूथ अध्यक्ष अमन खान, उज्जवल जोशी, सूरज, नीरज बिष्ट, नवल किशोर, सेवादल ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी, पंकज काण्डपाल, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक आदि शामिल रहे।

Big Breaking, Uttarakhand : 8 आईएएस और 02 पीसीएस अफसरों को सौंपे गये नये विभाग और पदभार, हुए तबादले, पढ़िये किसको क्या नई जिम्मेदारी

Haldwani News : हालात सुधरे, एचटीएच में 11 जून से शुरू होगी नॉन कोविड मरीजों की ओपीडी

Haldwani : पहाड़ की सड़कों पर पुन: दौड़ेंगी केमू की बसें, किराये में डेढ़ गुना अधिक बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव, हल्द्वानी—अल्मोड़ा की यात्रा अब 160 की जगह 240 रूपये प्रति सीट

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : आज 2717 मरीज हुए ठीक, 546 नए केस, जानें अपने जिले का हाल

उत्तराखंड, सबसे बड़ी ख़बार : अब सुबह 8 से 5 बजे तक खुलेगी बाजार, पूर्व में जारी अधिसूचना का आदेश निरस्त

Uttarakhand : अब बहुरेंगे खीनापानी की पौराणिक जसुली शाक्याणी धर्मशाला के दिन, 34 लाख खर्च कर छह माह में होगा पुर्ननिर्माण, पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा यह क्षेत्र, दौरे पर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह हयांकी, पढ़िये क्या जारी किये दिशा—निर्देश…..

Uttarakhand : शादी की सालगिरह पार्टी पर भारी पड़ा ‘तमंचे पर डिस्को’! लॉकडाउन में करी पार्टी और हर्ष फायरिंग, video viral होने पर एक्शन में आई police, तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज, जब्त हुए हथियार, पढ़िये पूरी ख़बर….

उत्तराखंड : दहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार, जेल भेजा

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें