HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : दहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार,...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : दहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार, जेल भेजा

ADVERTISEMENTS

नव विवाहिता की संदिग्ध हत्या के एक मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतका का फाइल फोटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला चंपावत जनपद अंतर्गत लोहाघाट लॉक के ग्राम सभा पाटन पाटनी के गांव जोड़या का है। ​पुलिस के अनुसार यहां नव विवाहित किरन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई। दहेज हत्या का मामला दर्ज करते हुए ​मृतका के पति पति कुलदीप सिंह और सास हीरा देवी को गिरफ्तार किया गया है। उसका पति यहां विकास भवन में कार्यरत है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उत्तराखंड, सबसे बड़ी ख़बार : अब सुबह 8 से 5 बजे तक खुलेगी बाजार, पूर्व में जारी अधिसूचना का आदेश निरस्त

सीओ अशोक कुमार के मुताबिक मृतका के पिता खेतीखान, डिंग्डवाल निवासी राजेंद्र सिंह बोहरा ने इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर मृतका के पति कुलदीप सिंह और सास हीरा देवी के विरुद्ध 304 बी आईपीसी दहेज हत्या और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ​21 वर्षीय किरन की शादी इसी साल मार्च माह में कुलदीप बिष्ट से हुई थी। कुलदीप चंपावत में जिला निर्वाचन कार्यालय में तैनात है। 

आपको बता दें कि संदिग्ध हत्या के इस मामले में आरोप है कि मृतका का गला घोंटा गया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया, इसका खुलासा पुलिस ने नही किया है। ऐसा मृतका के परिजनों का कहना है।

इधर मृतका के पिता राजेन्द्र सिंह बोहरा और चाचा सूरज सिंह बोहरा का कहना है कि शनिवार रात 9 बजे लोहाघाट से किरन ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। तब उसने बताया था कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन देर रात ही उन्हें अपनी बेटी की मौत की सूचना मिल गई। मौत की यह सूचना किरन के पति कुलदीप ने उन्हें 12 बजकर 40 मिनट पर दी।

Big Breaking, Uttarakhand : 8 आईएएस और 02 पीसीएस अफसरों को सौंपे गये नये विभाग और पदभार, हुए तबादले, पढ़िये किसको क्या नई जिम्मेदारी

Haldwani News : हालात सुधरे, एचटीएच में 11 जून से शुरू होगी नॉन कोविड मरीजों की ओपीडी

Haldwani : पहाड़ की सड़कों पर पुन: दौड़ेंगी केमू की बसें, किराये में डेढ़ गुना अधिक बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव, हल्द्वानी—अल्मोड़ा की यात्रा अब 160 की जगह 240 रूपये प्रति सीट

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : आज 2717 मरीज हुए ठीक, 546 नए केस, जानें अपने जिले का हाल

Uttarakhand : अब बहुरेंगे खीनापानी की पौराणिक जसुली शाक्याणी धर्मशाला के दिन, 34 लाख खर्च कर छह माह में होगा पुर्ननिर्माण, पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा यह क्षेत्र, दौरे पर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह हयांकी, पढ़िये क्या जारी किये दिशा—निर्देश…..

Uttarakhand : शादी की सालगिरह पार्टी पर भारी पड़ा ‘तमंचे पर डिस्को’! लॉकडाउन में करी पार्टी और हर्ष फायरिंग, video viral होने पर एक्शन में आई police, तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज, जब्त हुए हथियार, पढ़िये पूरी ख़बर….

उत्तराखंड : दहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार, जेल भेजा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments