HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग, जस्ट अभी : बाज़ार में पलट गई तेज रफ्तार कार,...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग, जस्ट अभी : बाज़ार में पलट गई तेज रफ्तार कार, बच्चे को आई चोट, पूछताछ में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां कारखाना बाजार में एक तेज रफ्तार प्राईवेट कार रविवार रात अचानक मस्जिद के पास पलट गई। इस हादसे में कार में सवार एक बच्चे को हलकी चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि यह कार किसी जौहरी बाजार निवासी की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। वहीं मौके पर पुलिस पहुंच गयी है और मामले की जांच की जा रही है। कार चालक से भी आवश्यक पूछताछ की जा रही है। हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

यह हादसा मस्जिद के पास भैंस गली को जाने वाले रास्ते में हुआ है। संयोग से इन दिनों कोविड कर्फ्यू के चलते बाजार में अन्य सामान्य दिनों की तरह भीड़ नही थी, अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। इधर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बाजार में वाहनों को चलने देने की अनुमति नही मिलनी चाहिए। समाचार लिखने तक बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने मिलकर बाद में कार को सीधा कर दिया है।

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : कई बड़ी छूट के साथ प्रदेश में 15 जून तक बढ़ाया गया कोराना कर्फ्यू, लगभग सभी दुकानों को तय दिवसों पर खोलने की अनुमति, सप्ताह में तीन दिन खुलेंगी शराब की दुकानें, पढ़िये पूरी अधिसूचना, सिर्फ CNE पर

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Haldwani : साहब, मेरी मौत के बाद पत्नी के नाम कर देना दुकान ! कोरोना संक्रमित गल्ला विक्रेता ने मौत से पहले भेजे मैसेज, ​फिर विभाग ने क्या किया, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments