अल्मोड़ा। नौला के सामाजिक कार्यकर्ता कृपाल बिष्ट ने कुमाऊँ बेकरी (दौलाघट) के सौजन्य से शीतलाखेत व कुँवाली के सरकारी अस्पतालों को कोरोना संक्रमण स के उपचार, परीक्षण व बचाव से संबंधित उपकरण उपलब्ध करवाये हैं। जिसके लिए उनके प्रयासों की भरपूर सराहना हो रही है।
ADVERTISEMENTS
जानकारी के अनुसार शीतलाखेत अस्पताल प्रशासन द्वारा मेडिकल किट व अन्य जरूरी सामग्री के लिए आग्रह किया गया था। इस हेतु शनिवार को दोनों अस्पतालों में oxigen cylender, oxygen consantrator, pulse oximeter, thermal screener, examination gloves, triple layer mask व sanitizer भिजवाया गया है।
समाजसेवी कृपाल बिष्ट ने आप नागरिकों से कहा है कि अस्पताल में अब तमाम जरूरी चिकित्सीय सहायक यंत्र व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। कुँवाली एवं शीतलाखेत तथा निकटवर्ती इलाके के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।