अल्मोड़ा।पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने ग्राम सभा चनौली व कुमौली का व्यापक जनसंपर्क कर जन समस्याओं का जायजा लिया। वह ढांढस बंधाने क्षेत्र के बुजुर्ग राम चंद्र भट्ट के आवास भी गये, जिनके पुत्र दिनेश चंद्र भट्ट का कोरोना महामारी से गत दिनों दिल्ली में निधन हो गया था।
ज्ञात रहे कि कोरोना महामारी के चलते राम चंद्र भट्ट के 50 वर्षीय पुत्र दिनेश का गत 22 अप्रैल को निधन हो गया था। पिलख्वाल ने कहा कि वह इस दु:ख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत आम जन से शासन द्वारा दी जा रही खाद्य सामग्री की जानकारी भी ली। ग्रामीणों से कहा कि यदि किसी किस्म की तकलीफ में हों तो उन्हें अवश्य बतायें।
पिलख्वाल ने नित्य की तरह मास्क, सैनिटाइजर भी वितरित किये और कोरोना से बचाव को लेकर आवश्यक सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से जारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि गोपाल सिंह पैनवाल, पूर्व मंडल महामंत्री षष्टी दत्त जोशी, दान सिंह चम्याल, पदम सिंह चम्याल, उमेद सिंह चम्याल, बलदेव आर्य, मोते सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह चम्याल, शंकर सिंह सुप्याल, दीपक पोखरिया, लछम राम, रमेशचंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।