अल्मोड़ा।कोरोना काल में विकासखंड हवालबाग अंतर्गत ग्राम छाना की प्रधान दीपा अधिकारी कोरोना काल में सराहीनीय भूमिका का निर्वहन कर रही है।
ADVERTISEMENTS
शनिवार को उनके नेतृत्व में एक अभियान के तहत पूरे गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इस मौके पर तमाम ग्रामीणों की थर्मल स्कैनिंग भी की गई।
साथ ही प्रधान द्वारा सैनिटाइजर, मास्क व साबुन वितरित किये गये। इस मौके पर उप प्रधान योगेंद्र अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती रेनू मेहरा, आशा कार्यकर्ती आनंदी जोशी आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।