पूर्व दर्जा मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने विकास खंड हवालबाग के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की कुशलक्षेम जानी तथा मास्क व सेनिटाइजर वितरित किये।
पिलख्वाल ने रीठाखान, कनाभ, टाटीक, विरौड़ा व पिठौनी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगें से कोविड 19 से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की। साथ ही सभी से अनुरोध किया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करें। उन्होंने कहा कि कोरोना से घबराना नहीं है बल्कि इस महामारी से लड़ना है।
मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए दो गज की दूरी रखनी भी जरूरी है। साथ ही पूर्व मंत्री द्वारा लोगों से सरकार द्वारा दिये जा रहे गेहूं व चावल के बारे मे भी जानकारी ली गई। भ्रमण के दौरान मंडल अध्यक्ष अल्मोड़ा ग्रामीण ललित मेहता, पूर्व ब्लॉग प्रमुख सूरज सिराड़ी, पवन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष बलवंत सिंह रौतेला, विरेन्द्र बिष्ट प्रधान रीठाखान पंकज आर्य, हरीश बोरा, बलवंत बोरा आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।