Almora News : परेशानी का सबब बना क्षतिग्रस्त एडम्स—एनटीडी मोटर मार्ग, छह माह में भी नही हुआ डामरीकरण, पूरे रास्ते में धूल के गुबार और जल भराव, नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

यहां एडम्स स्कूल से एनटीडी तक क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग में विगत छह माह से डामरीकरण नही हो पाने के कारण आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते में हर तरफ जहां धूल के गुबार उठते हैं, वहीं बारिश के बाद रास्ते में जगह—जगह हुए गढ्ढों में जल भराव बना हुआ है।

स्थानीय नागरिकों ने आज मंगलवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में कहा कि एडम्स, पोखरखाली, हीराडुंगरी व एनटीडी को जाने वाले लोगों को इस खस्ताहाल रास्ते से गुजरते वक्त काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। जल संस्थान व जल निगम द्वारा पाइल लाइन बिछाने के लिए इस सड़क मार्ग पर खुदाई की गई थी।

इसके बाद संबंधित विभागों ने पाइल लाइन बिछाने के बाद अपना काम पूरा कर लिया। इसके बाद यह रोड पुन: खोद उसमें रोड़ी—बजरी डाली गई। जिसके दो माह बीत जाने के बावजूद डामरीकरण का काम नही किया गया है। अब हालत यह है कि इस सड़क से गुजरना मुश्किल हो रहा है।

सौ मीटर की दूरी तक स्थि​त आवासों में इस सड़क की धूल उड़कर पहुंच रही है। जो कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी खतरनाक है। यही नही गत दिनों हुई भारी बारिश के बाद सड़क पर गढ्ढे हो गये हैं और रोड़ी हर तरफ फैल गई है।

यहां से पानी का रिसाव आवासीय भवनों की तरफ हो रहा है। जिससे भविष्य में अतिवृष्टि के दौरान कोई हादसा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर इस सड़क मार्ग में डामरीकरण का कार्य पूरा करवाया जाये, अन्यथा प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को आंदोलन शुरू करना पड़ेगा।

ज्ञापन में पूर्व राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती, एडवोकेट भानु प्रकाश तिलारा, एलएम भट्ट, पूर्व सभासद मुन्नी तिलारा, बीपी पंत, सभासद जगमोहन लोहनी आदि के हस्ताक्षर हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़ : CBSE की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक में लिया गया फैसला

उत्तराखंड जल्द ही होगा कोरोना मुक्त, नए मामलों में भारी गिरावट, 2062 मरीज हुए डिस्चार्ज

Bageshwar : एक और मरीज ने हारी कोरोना से जंग, जिले में अब तक 49 मौतें, आज 32 नये केस

Almora : फिर बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज 86 की रिपोर्ट आई Corona positive

Almora : खाई जा गिरी अनियंत्रित कार, चालक की दर्दनाक मौत, चार घायल

उत्तराखंड में हटाये गये 27 वीआईपी सुरक्षा में तैनात गनर, पुलिस फोर्स की कमी का दिया गया हवाला

हल्द्वानी : अच्छे से समझ लें यह हैं जनपद नैनीताल में कोविड कर्फ्यू के नये नियम, डीएम गर्ब्याल ने जारी किये सख्त आदेश, विस्तार से पढ़ें …..

Uttarakhand : चिलम पीने को लेकर हुआ विवाद, पत्थर से सर कुचल कर दी बाबा की हत्या, युवक ने कबूला जुर्म

Almora Breaking : निर्माणाधीन भवन पर जा गिरा, हल्द्वानी जा रहा ट्रक

उत्तराखंड : केदार घाट में कुत्ते नोच—नोच कर खा रहे कोरोना संक्रमितों के अधजले शव, फोटो—वीडियो वायरल, हड़कंप

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की तबियत बिगड़ी, एम्स भर्ती

अब घर बैठे मंगायें अपने मनपसंद brand की शराब ! यहां मिली शराब की Home delivery की इजाजत

अल्मोड़ा—हल्द्वानी को जोड़ने वाला ऐतिहासिक क्वारब पुल गाडर टूटने से क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के लिए रोका यातायात ! एनएच, पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर

ADVERTISEMENTS