HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : लंबे समय से लॉकडाउन में फंसे 350 नेपाली मजदूर नेपाल...

अल्मोड़ा : लंबे समय से लॉकडाउन में फंसे 350 नेपाली मजदूर नेपाल रवाना

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। लॉकडाउन के कारण विगत 2 माह से फंसे नेपाल मूल के 350 प्रवासी मजदूरों को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा अल्मोड़ा, रानीखेत व सल्ट से उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया। रवाना करने से पूर्व सभी मजदूरों का विधिवत रूप में स्वास्थ परीक्षण कराने के उपरान्त उन्हें उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया। इन मजदूरों को रवाना करने से पहले उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग आदि के बारे में जानकारी देते हुए निर्धारित एसओपी के अनुरूप बस के माध्यम से भेजा गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, नोडल अधिकारी हरीश रौतेला, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी केसी पलड़िया, सहायक अभियन्ता नरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments