सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर ‘सेवा ही संगठन—2’ के अंतर्गत आज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी के नेतृत्व में दूरस्थ गांव काटली जाकर जागरूकता का काम किया और ग्रामीणों को फल, मास्क व सैनेटाइजर का वितरण किया। जिसमें मंडल उपाध्यक्ष पवन जोशी, महामंत्री नारायण बोरा, मंडल मंत्री अनिल बजेठा, कार्य समिति सदस्य विक्रम बोरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।