HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या,...

Uttarakhand Breaking : प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, ​कहा हार्ट अटैक से हो गई मौत, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

देरादून। पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल कर दिया, फिर इसे हार्ट अटैक से हुई सामान्य मौत बता अपने जुर्म पर परदा डालने के प्रयास किया, लेकिन कानून के शिकंजे से यह और इसका प्रेमी बच नही सके। आज दोनों को पुलिस ने गिरफ्तर कर लिया है।

दरअसल, देहरादून में रायपुर थाना पुलिस ने गत 28 मई को हुई प्रापर्टी डीलर पंकज भट्ट की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी विजय लक्ष्मी और उसके प्रेमी, जो कि पेशे से जिम ट्रेनर है दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

कनाडा के इंडियन रेसिडेंशियल स्कूल से मिली दफन की गई 215 बच्चों की लाशें, खुदाई का काम जारी

पूछताछ में इन दोनों ने सारे राज भी उगल दिये हैं। ज्ञात हरे कि रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नथुवाला निवासी प्रोपर्टी डीलर पंकज भट्ट की मौत को उसकी पत्नी विजय लक्ष्मी सामान्य मौत ह्रदय घात से हुई मौत बताती रही।

बावजूद इसके मृतक के परिजनों को कुछ शक हुआ और उन्होंने इस बारे में पुलिस को बताया। जिसके बाद गहनता से जांच हुई। पुलिस ने ​मृतक की पत्नी व जिम ट्रेनर दीपक की मोबाइल में हुई बातचीत ट्रेस करी। यह पाया गया कि घटना के रोज दोनों की लोकेशन घर पर ही बता रही थी।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : एक सप्ताह और बढ़ाया जायेगा कोविड कर्फ्यू, लेकिन मिलेगी यह छूट, सोमवार को होगा अंतिम फैसला

पुलिस की कड़ी पूछताछ में यह दोनों टूट गये और सच उगल दिया। उन्होंने बताया कि 26 मई को दीपक का बर्थडे था। इसलिए उस दिन उन्होंने हत्याकांड को अंजाम देना कैंसिल कर दिया। अगले रोज 27 को इस वारदात को अंजाम दिया गया। महिला ने पति को धोखे से नशे की गोलियां अधिक मात्रा में खिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस पूरी साजिश में महिला का प्रेमी पंकज भट्ट भी शामिल रहा।

मृतक की पत्नी विजय लक्ष्मी की एक 5 साल की बेटी भी है। इसकी पंकज भट्ट से आठ साल पहले शादी हुई थी।

उत्तराखंड में सुधर रहे कोरोना के हालात, नए मामलों कमी दर्ज, आज 1927 मरीज हुए ठीक

Breaking, Uttarakhand : मंदिर परिसर में मिली युवक की खून से सनी लाश, हत्या की आशंका

शानदार पहल : यहां बिना वैक्सीनेशन के नही मिलेगी शराब, अब वाइन शॉप की बजाए टीकाकरण की लाइन में खड़े दिख रहे पियक्कड़

Uttarakhand : प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, ​कहा हार्ट अटैक से हो गई मौत, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

CNE National : यहां तीन बच्चों की मां ने एक सिपाही पर लगाया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, फिर नहर में कूद दे दी जान

शर्मनाक : पुल से नदी में फेंक दिया कोरोना संक्रमित का शव, एक ने पहनी थी पीपीई किट

Special News : मरीज में ब्लैक, व्हाइट और यलो फंगस एक साथ, लेकिन मौत हुई हार्ट अटैक से, देश में पहली बार देखा गया ऐसा अनोखा केस

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments