HomeBreaking NewsCNE National : यहां तीन बच्चों की मां ने एक सिपाही पर...

CNE National : यहां तीन बच्चों की मां ने एक सिपाही पर लगाया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, फिर नहर में कूद दे दी जान

ADVERTISEMENTS

राजस्थान के श्रीगंगानगर से एक दिल दहला देने वाली ख़बर आ रही है। यहां एक पुलिस कानिस्टेबल पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के संगीन आरोप लगाने के बाद महिला ने उफनती नहर में कूदकर अपनी जान दे दी है।

महिला ने मौत से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि मटीली राठान थाने में कार्यरत सिपाही मनीराम चौहान ने उसकी जिंदगी खराब कर दी है। वह उससे कई बार दुष्कर्म कर चुका है तथा ब्लैकमेल भी कर रहा है। जिससे बेहद परेशान होकर वह यह कदम उठा रही है।

शानदार पहल : यहां बिना वैक्सीनेशन के नही मिलेगी शराब, अब वाइन शॉप की बजाए टीकाकरण की लाइन में खड़े दिख रहे पियक्कड़

वहीं पुलिस के आला ​अधिकारियों ने संबंधित सिपाही को निलंबित कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी राजन दुष्यंत ने यह आदेश जारी किया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का यह सिपही फरार है।

मृतका केसरी सिंहपुर कस्बे के वार्ड नंबर 15 की रहने वाली है। उसकी लाश बरामद कर ली गई है। मृतका के तीन बच्चे भी हैं। इस मामले में मृतका के पति ने ही थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस के हाथ लगे वीडियो में मृतका अपनी मौत का जिम्मेदार सिपाही मनीराम चौहान व उसकी पत्नी को भी बता रही है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : एक सप्ताह और बढ़ाया जायेगा कोविड कर्फ्यू, लेकिन मिलेगी यह छूट, सोमवार को होगा अंतिम फैसला

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह भी पता चला है कि महिला ने मौत से पहले का वीडियो आरोपी सिपाही को ही भेजा था। जैसे ही सिपाही को यह वीडियो मिला वह घर से फरार हो गया।

उत्तराखंड में सुधर रहे कोरोना के हालात, नए मामलों कमी दर्ज, आज 1927 मरीज हुए ठीक

Breaking, Uttarakhand : मंदिर परिसर में मिली युवक की खून से सनी लाश, हत्या की आशंका

कनाडा के इंडियन रेसिडेंशियल स्कूल से मिली दफन की गई 215 बच्चों की लाशें, खुदाई का काम जारी

Uttarakhand : प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, ​कहा हार्ट अटैक से हो गई मौत, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

CNE National : यहां तीन बच्चों की मां ने एक सिपाही पर लगाया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, फिर नहर में कूद दे दी जान

शर्मनाक : पुल से नदी में फेंक दिया कोरोना संक्रमित का शव, एक ने पहनी थी पीपीई किट

Special News : मरीज में ब्लैक, व्हाइट और यलो फंगस एक साथ, लेकिन मौत हुई हार्ट अटैक से, देश में पहली बार देखा गया ऐसा अनोखा केस

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments