HomeCNE SpecialUttarakhand : जो लौट के घर न आए…...कोरोना ने अब तक लील...

Uttarakhand : जो लौट के घर न आए……कोरोना ने अब तक लील ली 6 हजार 360 हंसती—खेलती जिंदगियां ! पढ़िये, किस जिले में हुई कितनी मौतें, कहां कितने एक्टिव केस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

इतिहास इस बात का साक्षी है कि इंसानों ने हर विपरीत परिस्थित में भी अपने को जीवित रखते हुए सृष्टि के सर्वश्रेष्ठ प्राणी होने का दर्जा प्राप्त किया है। आज कोरोना महामारी से जूझ रहा देश और विश्व एक दिन जरूर इस महामारी से भी पार पा जायेगा, लेकिन पीछे कुछ ऐसी यादें छूट जायेंगी जो जीवन पर्यन्त शायद नही भुलाई जा सके।

कोरोना काल में हजारों लोगों ने अपनों को खो दिया है। कई जगह तो पूरे परिवार ही तबाह हो गये है। न जाने कितनी हंसती—खेलती जिंदगियां कोरोना ने लील ली है।

उत्तराखंड की बात करें तो यहां सरकारी आंकड़ों में अब तक 6 हजार 360 मौतें कोरोना की वजह से हो चुकी हैं। हालांकि मौतों का आंकड़ा इससे कहीं अधिक होने की भी पूरी सम्भावना है। चूंकि बहुत सम्भव है कि कोरोना के पिछले साल शुरूआत से लेकर आज तक न जाने कितनी मौतें प्रकाश में ही न आ पाई हों।

Uttarakhand : ब्लैक फंगस से अब तक 15 मौतें, 192 करा रहे उपचार, जानिये कहां कितने मरीज भर्ती

फिर भी शासन से प्राप्त आंकड़ों का यदि विश्लेषण करें तो सबसे अधिक देहरादून वालों ने अपनों को खोया है। यहां शनिवार तक 3131 मौतें हो चुकी हैं। दूसरे नंबर पर नैनीताल जनपद आता है, जहां कोरोना से 860 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं हरिद्वार में 826 मौतें हो चुकी हैं तथा उधम सिंह नगर में 687 की जान गई हैं।

आंकड़ों के अनुसार अन्य जनपदों में अल्मोड़ा में 134, बागेश्वर 46, चमोली 53, चंपावत 50, पौड़ी गढ़वाल 256, पिथौरागढ़ 109, रूद्रप्रयाग 70, टिहरी 66 तथा उत्तरकाशी में 72 मौतें कोरोना की वजह से हो चुकी हैं।

हालांकि अब इस बात का संतोष है कि मौतों का आंकड़ा कम होता जा रह है। साथ ही नये संक्रमित भी पहले के मुकाबले काफी कम संख्या में मिल रहे हैं। एक्टिव केस की बात करें तो हरिद्वार नंबर वन पर है। जहां कुल 7695 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं दूसरे नंबर पर देहरादून है, जहां 4271 लोग कोविड से जूझ रहे हैं।

ब्रेकिंग अपडेट : हल्द्वानी शहर में कंटेनमेंट जोनों की संख्या हुई शून्य, जिले में अब तक 860 मौतें

अन्य जनपदों के आंकड़ों के अनुसार अल्मोड़ा में 1502, बागेश्वर 1108, चमोली 2332, चंपावत 753, नैनीताल 2043, पौड़ी 3185, पिथौरागढ़ 1618, रूद्रप्रयाग 1617, टिहरी गढ़वाल 1796, उधम सिंह नगर 2176 तथा उत्तरकाशी में 1014 एक्टिव केस बताये जा रहे हैं।

वर्तमान में 9 हजार 182 की कोरोना रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments