HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : दन्या बाजार में हुआ वृहद सैनिटाइजेशन, पंचात प्रतिनिधियों ने...

Almora News : दन्या बाजार में हुआ वृहद सैनिटाइजेशन, पंचात प्रतिनिधियों ने निभाई अहम भूमिका, ग्राम प्रधान रविंद्र नाथ गोस्वामी ने किया जागरूक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड के तमाम ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में फैल रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जन प्रतिनिधियों द्वारा भी काफी सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में दन्या में शनिवार को वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन करवाया गया।

इस अभियान के तहत ब्लॉक प्रमुख धौलादेवी नरेंद्र बिष्ट व ग्राम प्रधान दन्या रविंद्र नाथ गोस्वामी, बीडीसी सदस्य महेश जोशी के द्वारा बाजार क्षेत्र में सैनिटाइज करवाया गया। कई समाजसेवियों ने भी इसमें सहयोग दिया।

ग्राम प्रधान रविंद्र नाथ गोस्वामी ने आम जनता से आग्रह किया कि आज कोरोना संक्रमण की प्रदेश में रफ्तार धीमी जरूर पड़ रही है, लेकिन कोरोना अभी खत्म नही हुआ है। इस घातक वायरस से सावधान रहने के लिए प्रयासों में कोई कमी नही होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर नागकिक को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन से समय—समय पर जारी गाइडलाइंस का अनुपालन करना चाहिए। साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। यदि जनता स्वयं जागरूकता का प्रदर्शन करे तो बहुत जल्द दन्या क्षेत्र कोरोना मुक्त हो जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments