HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: खटीमा के गांव बिरिया—मझोला के दिन बहुरेंगे; शिक्षा की अलख...

Almora News: खटीमा के गांव बिरिया—मझोला के दिन बहुरेंगे; शिक्षा की अलख जगेगी और गांव बनेगा आत्मनिर्भर; सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा ने KITM के अधीन लिया गोद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad
ग्रामीणों को वितरण के लिए सजा सैनिटाइजर व मास्कों का स्टाल।

कुमाऊं के खटीमा की ग्रामसभा बिरिया—मझोला के दिन बहुरेंगे। गांव को शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास के क्षेत्र में विकसित कर आत्म​निर्भर बनाया जाएगा। दरअसल, इस गांव को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के व्यवसायिक शिक्षा अध्ययन केंद्र के तहत संचालित KITM कालेज खटीमा के अधीन गोद लिया गया है। आज वर्चुअल तरीके से गांव में आयोजित कार्यक्रम में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने इसकी विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी और इस कार्यक्रम से आनलाइन जुड़े क्षेत्र के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गांव के विकास में वह भरपूर सहयोग देंगे।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा द्वारा संचालित व्यावसायिक शिक्षा अध्ययन केंद्र के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों के संचालन किया जाता है। खटीमा का KITM कॉलेज भी इन्हीं पाठ्यक्रमों की शिक्षण व्यवस्था कराता है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा द्वारा हाल में कई गांवों को गोद लिया गया है। KITM कालेज ने खटीमा की ग्रामसभा बिरिया-मझोला के वन क्षेत्र से जुड़े दुगाड़ी गोठ ग्राम क्षेत्र को गोद लिया है। अब KITM संस्थान द्वारा इस ग्राम क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में अध्ययन करने वाले पहली से 9वीं कक्षा तक के बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से अध्यापन कार्य कराने की जिम्मेदारी भी उठाई गई है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी, कार्यक्रम संयोजक एवं व्यवसायिक शिक्षा केंद्र के निदेशक डा. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी के साथ गांव की शिक्षण व्यवस्था के संबंध में वार्ता की।
गांव में मुख्य अतिथि एवं कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी व विशेष आमंत्रित अतिथि खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी की मौजदूगी में वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सेंटर फ़ॉर वोकेशनल स्टडीज के निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में गांव के लोगों को मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण हुआ। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने गांव में शिक्षा व स्वास्थ्य आदि की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा व्यावसायिक शिक्षा अध्ययन केंद्र के निर्देशन में पीपीपी मोड में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रम चल रहे हैं। इन्हीं कार्यक्रमों के अंतर्गत KITM संस्थान द्वारा गांव को गोद लिया गया है। उन्होंने कहा कि गांवों को गोद लेकर विश्वविद्यालय वहां की समस्याओं के निदान के साथ जागरुकता कार्यक्रमों का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इसी प्रकार बिरिया-मझोला ग्राम क्षेत्र को गोद लेकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास, बाल-पोषण आदि के क्षेत्र में विकसित कर गांव को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में इस गांव में जिन विद्यार्थियों के लिए शिक्षण व्यवस्था नहीं हो पाई है, उन्हें अनुभवी शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा स्वयंसेवी बनकर ऑनलाइन अध्यापन कराया जाएगा।
विशेष आमंत्रित अतिथि​ विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से संबंधित योजनाओं का लाभ गांव को दिया जाएगा। उन्होंने इसमें हरसंभव सहयोग देने की बात कही। साथ ही KITM संस्थान के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम संयोजक विश्वविद्यालय के विशेष कार्याधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि गोद लिये गए इस गांव में जिन विद्यार्थियों के पास इंटरनेट की सुविधा का अभाव है, उनके लिए KITM संस्थान द्वारा इंटरनेट की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही संस्थान ग्राम सभा को एक कंप्यूटर भी दान स्वरूप भेंट करेगा। इस मौके पर KITM के कर्मचारियों व वॉलिंटियर्स के साथ गांव के ग्राम प्रधान जनक चंद ने पूरी ग्रामसभा में सेनेटाइजर व मास्क वितरण किया। इस मौके पर KITM कॉलेज खटीमा के अभिषेक भटनागर, आसिफ अंसारी, कैटरिंग टेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट के सुनील बुंगला, नरेंद्र चंद , नरेश चंद व KITM संस्थान के प्रबंध निदेशक कमल बिष्ट सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments