HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: विद्युत संविदा कर्मियों को चार माह से वेतन के लाले,...

BAGESHWER NEWS: विद्युत संविदा कर्मियों को चार माह से वेतन के लाले, कोरोनाकाल में ​परिवार के भरण—पोषण का सवाल, सामूहिक अवकाश लेने की धमकी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
विद्युत संविदा कर्मियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है।जिससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।कर्मियों ने एक सप्ताह के भीतर वेतन न दिए जाने पर जून 2021 से सामूहिक अवकाश पर चले जाने की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विद्युत संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह परिहार की अगुवाई में हुई बैठक में विद्युत कर्मियों ने कहा कि दिसंबर 2020 तक तत्कालीन ठेकेदार का टेंडर पूरा हो गया था। उसके बाद जनवरी से अप्रैल तक विभाग ने स्वयं कार्य सुचारु किया। अब उन्हें बताया जा रहा है कि मई से ठेकेदार का टेंडर हो गया है, लेकिन ठेकेदार का अता पता उन्हें मालूम नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें चार माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। जिससे उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Breaking : बागेश्वर में कोरोना से आज एक की मौत, आज 76 नए मामले निकले

वक्ताओं ने कहा कि गत माह द्यौनाई के लाइनमैन चंदन राम की करंट लगने से मौत हो गई, लेकिन अब तक उन्हें न तो ठेकेदार और न ही विभाग ने किसी प्रकार की कोई आर्थिक सहायता नहीं दी। उन्होंने इसे विद्युत कर्मियों का उत्पीड़न व शोषण बताते हुए दिवंगत विद्युत कर्मी के गरीब परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। विद्युत कर्मी शंकर राम, किशन सिंह, मंगल सिंह, चतुर सिंह, प्रेमबल्लभ, नवीन मिश्रा, अनिल पंत, तारा दत्त शर्मा, प्रकाश खुल्बे आदि विद्युत कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें 31 मई तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे जून से कार्य बहिष्कार कर सामूहिक अवकाश पर चले जायेंगे।

Bageshwer : नर्सों ने लिखित परीक्षा के विरोध में फूंका आंदोलन का बिगुल, बांहों में काला फीता बांधा और जून में सामूहिक अवकाश पर जाने की ठानी

Bageshwer News: कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन पर दुकानदारों पर मुकदमा, अब तक बीस दुकानदारों के खिलाफ की कार्रवाई, हड़कंप

Bageshwer : आयुष किट के रथ को विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, होम्योपैथिक आर्सेनिक एलबम-30 दवा का किट डीएम को दी, घर—घर पहुंचेगी दवा

BAGESHWER : कोरोनाकाल में रक्त की कमी दूर करने को युकां कार्यकर्ताओं ने दिया खून, सद्भावना दिवस सप्ताह के तहत जिला अस्पताल में लगाया शिविर

BAGESHWER NEWS: भाजपा जिलाध्यक्ष बिष्ट ने गांव—गांव जाकर बांटे मास्क व सैनिटाइजर, जरूरतमंदों को दी खाद्यान सामग्री

Bageshwer : भाजयुमो ने एसडीएम को दी कोविड काल में जनहित के कार्यों की जानकारी, एसडीएम ने की प्रशंसा

Bageshwer : उधर बागेश्वर—गिरेछीना सड़क की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन, तो इधर भंतोला—ऐराड़ी मोटरमार्ग की अनदेखी से गुस्सा, ​ग्रामीणों ने चेताया—जल्द सड़कें तंदरुस्त नहीं हुुई तो आंदोलन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments