HomeAgricultureसावधान : आने वाला है कई किमी लंबा टिड्डी दल ! दोपहर...

सावधान : आने वाला है कई किमी लंबा टिड्डी दल ! दोपहर तक पहुंच जायेगा झांसी, उप्र. के कई जनपद खतरे की जद में, पढ़िये पूरी ख़बर……

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई न्यूज नेटवर्क। कोरोना काल में जहां पूरा देश कोविड —19 संक्रमण से बचाव में जुटा है, वहीं कम लोगों को मालूम होगा कि कोरोना जैसा ही एक अन्य बड़ा संकट भारत में प्रवेश कर चुका है। यह है मरूभूमि से आने वाले सबसे बड़े आतंकी ‘टिड्डी दल’ !
लाखों—करोड़ों की संख्या में यह टिड्डी दल जहां पहुंचता है, वहां खेतों में तैयार अनाज, बगीचों में तैयार फल और हर उपयोगी जड़ी—बूटियां सभी को चट कर जाता है। इनका हमला इतना भयानक होता है कि किसी को संभलने तक का मौका नही मिलेगा। यह दल फिलहाल जयपुर में तबाही मचान के बाद झांसी के करीब पहुंच गया है। जल्द ही उत्तर प्रदेश फिर उत्तराखंड में तबाही मचाने आ सकता है। वहीं टिड्डी दल के इस हमले को देख कर लोग अपने घरों में लगे पेड पौधों को बचाने की जुगत में लग गए। जयपुर शहर में आने से दो दिन पहले तक यह टिड्डी दल जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र में कहर बरपा चुका है। ज्ञात रहे कि राजस्थान में पिछले वर्ष टिड्डी दल ने नवम्बर में हमला किया था, लेकिन जैसलमेर, बाडमेर, जोधपुर जैसे सरहदी जिलों तक ही सीमित था, लेकिन इस बार टिड्डी दल सरहदी जिलों से आगे बढ कर नागौर, अजमेर, भीलवाडा होता हुआ जयपुर तक आ पहुंचा है। जयपुर के आस—पास के इलाकों में पिछले तीन चार दिन से लगातार टिड्डी दल देखा जा रहा है। हालांंकि सरकार इन पर नियंत्रण के दावे कर रही है, लेकिन इसके बाद भी टिड्डी दल पाकिस्तानी सीमा से जयपुर तक आ पहुंचा है। अधिकारियों का कहना है कि हवा के रूख के कारण इस बार टिड्डी दल इतना अंदर तक आ गया है। इस पर नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैंं। वहीं टिड्डी दल के आगमन के चलते उप्र के कई जनपदों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलबत्ता उत्तराखंड में फिलहाल टिड्डी दल के पहुंचने की कोई सूचना नही है, लेकिन फिर भी उप्र से लगे हुए इलाकों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments