Almora में लगातार जारी है मुसलाधार बारिश, Almora – Pithoragarh NH सहित कई आंतरिक मार्ग बंद, जेल रोड में जल भराव, लमगड़ा में ढह गया आवासी मकान

0

सीएनई ​रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा जनपद में लगातार भारी बारिश का क्रम बना हुआ है। बारिश के चलते जहां जन जीवन पूरी तरह अस्त—व्यस्त हो गया है, वहीं कई आंतरिक सड़क संपर्क मार्ग भारी मलबा आने से बाधित हुए हैं।

यहां आज सबसे अधिक 56 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं रानीखेत में 50.0 एमएम बारिश हुई। तेज बारिश के चलते लमगड़ा ब्लाक में एक मकान ढह गया है। वहीं मलबा आने से शशिखाल—तराड़ लिंक मार्ग बंद है।

लमगड़ा ब्लाक के धूरा संग्रोली गांव में भागुली देवी का मकान बारिश में ढह गया, मजबूरन इस परिवार को अन्यत्र शरण लेनी पड़ी है।

अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मोटर मार्ग भी मकड़ाउ के पास बंद है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि मार्ग को खोलने के लिए मौके पर जेसीबी भेज दी गई है। जल्द ही मार्ग खोल दिया जायेगा।

Big Breaking : उत्तराखंड सरकार ने आदेश में किया संशोधन, अब 21 मई को 12 बजे तक खुलेंगी यह दुकानें…..

लमगड़ा में ढह गया मकान

वहीं मजखाली में तेज बारिश के बाद लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।गत रात्रि से बिजली गुल हो गई थी। आज बृहस्पतिवार को आपूर्ति सुचारू हो पाई हे।

इधर अल्मोड़ा के जेल रोड में भी भारी बारिश से आंतरिक मार्ग बंद होने की सूचना है।

बारिश का रिकार्ड जानिये —
आज अल्मोड़ा में 56.0 एमएम, रानीखेत 50.0 एमएम, द्वाराहाट 26.0 एमएम, चौखुटिया 44.0 एमएम, सोमेश्वर 39.0 एमएम, भिकियासैंण 41.0 एमएम, जागेश्वर 29.50 एमएम, ताकुला 28.0 एमएम, शीतालखेत 21.0 एमएम, सल्ट 36.0 एमएम, भैसियाछाना 27.50 एमएम बारिश हुई है।

उत्तराखंड में कुछ राहत, पहले की अपेक्षा कम हुआ नये संक्रमितों व मौतों का आंकड़ा, आज 3658 पॉजिटिव, 80 लोग हार गये कोरोना से जंग, जानिये अपने जिले का हाल

Big Breaking : भारी बारिश मचा रही कोहराम ! अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच हो बार हुआ ब्लॉक, डेढ़ घंटे तक अवरूद्ध रहा मलबा सुयालखेल कफलाड़ छ्योड़ीधूरा मार्ग

Big News : सिर्फ 250 रूपये में घर बैठे कीजिएगा Corona की जांच, Next week बाजार में आ रही Corona Home Testing Kit

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड ब्रेकिंग : 14 वन क्षेत्राधिकारियों के तबादले, अल्मोड़ा में रेंजर संचिता वर्मा का निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर पद पर स्थानान्तरण, देखिए अपने जनपद की लिस्ट

Breaking News : उत्तराखंड में बारिश का कहर शुरू, तीन मौतों की पुष्टि, उफान पर हैं नदी—नाले, कई संपर्क मार्ग हुए बंद

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें