HomeBreaking NewsBreaking News : उत्तराखंड में बारिश का कहर शुरू, तीन मौतों की...

Breaking News : उत्तराखंड में बारिश का कहर शुरू, तीन मौतों की पुष्टि, उफान पर हैं नदी—नाले, कई संपर्क मार्ग हुए बंद

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में चक्रवाती तूफान ताउते का असर मुसलाधार बारिश के रूप में दिखाई दे रहा है। अति​वृष्टि के चलते विभिन्न जनपदों से व्यापाक नुकसान की सूचनाएं आने लगी हैं। जौनसार—बावर में बादल फटने से काफी तबाही हुई है।


प्रदेश में बारिश के चलते तीन मौतों की अब तक पुष्टि हुई है। जिनमें से एक चकराता व दो उधम सिंह नगर में मौतें हुई हैं। वही कई लोग लापता बताये जा रहे हैं। वहीं सीएम तीरथ सिंह रावत ने संबंधित जिलाधिकारियों को बुलाकर भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे में लामबगड़ नाला पूरे उफना पर है। यहां हाईवे बंद हो गया है।

Big Breaking : भारी बारिश मचा रही कोहराम ! अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच हो बार हुआ ब्लॉक, डेढ़ घंटे तक अवरूद्ध रहा मलबा सुयालखेल कफलाड़ छ्योड़ीधूरा मार्ग

NH58 ऋषिकेश-श्रीनगर भारी भूस्खलन के कारण कोडियाला और ब्यासी के पास बंद है। कोडियाला के पास लगातार सड़क मार्ग खोलने का काम चल रहा है।

गंगोत्री हाईवे, मसूरी गलोगी धार-देहरादून मार्ग, ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग व नैनीताल जिले में ज्योलिकोट वीरभट्टी पुल के पास मलबा आने से हाईवे बंद हो गया है। 

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह मलबा आने से कैंची और पाडली में बंद हो गया है। 

Big Breaking : उत्तराखंड सरकार ने आदेश में किया संशोधन, अब 21 मई को 12 बजे तक खुलेंगी यह दुकानें…..

कई जनपदों से भी तबाही की सूचनाएं आ रही हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के चलते जहां बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं पुष्ट सूचनाएं आने में भी समय लग रहा है।

अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों में कई लोगों के लापता होने की भी अपुष्ट सूचनाएं मिल रही हैं। देर शाम तक संपूर्ण जानकारी सरकारी माध्यमों से मिलने की उम्मीद है।

Big News : सिर्फ 250 रूपये में घर बैठे कीजिएगा Corona की जांच, Next week बाजार में आ रही Corona Home Testing Kit

उत्तराखंड ब्रेकिंग : 14 वन क्षेत्राधिकारियों के तबादले, अल्मोड़ा में रेंजर संचिता वर्मा का निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर पद पर स्थानान्तरण, देखिए अपने जनपद की लिस्ट

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Breaking News : उत्तराखंड में बारिश का कहर शुरू, तीन मौतों की पुष्टि, उफान पर हैं नदी—नाले, कई संपर्क मार्ग हुए बंद

उत्तराखंड : इन नौ जिलों में तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान ‘तौकाते’ ने किया उत्तर पूर्व का रूख

उत्तराखंड : यहां भारी बारिश से गिरी ईंट भट्टे की दीवार, दो मजदूरों की मौत

उत्तराखंड : चकरात में बादल फटा, एक की मौत, दो युवतियां लापता, बचाव दल मौके पर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments