HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : चकरात में बादल फटा, एक की मौत, दो...

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : चकरात में बादल फटा, एक की मौत, दो युवतियां लापता, बचाव दल मौके पर

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में बीती रात से लगातार हो रही बारिश के बाद कई जनपदों में नुकसान की सूचना है। वहीं देहरादून के चकराता के क्वासी क्षेत्र के बिजनाड खड्ड में बादल फटने बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लापता बताये जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान ताउते का असर उत्तराखंड में भारी बारिश के रूप में देखा जा रहा है। देहरादून के कई इलाकों में अतिवृष्टि से कई मवेशी बह गये हैं और एक से अधिक लोगों की मौत का अंदेशा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

Big Breaking : उत्तराखंड सरकार ने आदेश में किया संशोधन, अब 21 मई को 12 बजे तक खुलेंगी यह दुकानें…..

देहरादून जनपद के जौनसार बाबर के क्वासी क्षेत्र में बिजनाड खड्ड नामक स्थान पर बादल फटने की घटना में तीन लोगों के गायब हो गए और कई पालतू मवेशी भी बह गये।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तहसील चकराता के क्वासी क्षेत्र के बिजनाड खड्ड में गुरुवार की की सुबह लगभग 8:30 बजे बादल फटा है। तेज पानी व मलबे की चपेट में आकर तीन लोग लोग जिसमें बह गए हैं।

Big News : सिर्फ 250 रूपये में घर बैठे कीजिएगा Corona की जांच, Next week बाजार में आ रही Corona Home Testing Kit

उप जिलाधिकारी कालसी चकराता संगीता कनौजिया ने बताया कि तहसीलदार चकराता, पुलिस, एनडीआरएफ की टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस मौके पर है हैं। वे स्वयं भी मौके पर जा रही हैं। मृतक की पहचान मुना (32 वर्ष) के रूप में हुइ है, जबकि काजल (13 वर्ष) व साक्षी (13 वर्ष) लापता है।

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड ब्रेकिंग : 14 वन क्षेत्राधिकारियों के तबादले, अल्मोड़ा में रेंजर संचिता वर्मा का निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर पद पर स्थानान्तरण, देखिए अपने जनपद की लिस्ट

Breaking News : उत्तराखंड में बारिश का कहर शुरू, तीन मौतों की पुष्टि, उफान पर हैं नदी—नाले, कई संपर्क मार्ग हुए बंद

उत्तराखंड : इन नौ जिलों में तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तूफान ‘तौकाते’ ने किया उत्तर पूर्व का रूख

उत्तराखंड : यहां भारी बारिश से गिरी ईंट भट्टे की दीवार, दो मजदूरों की मौत

उत्तराखंड : चकरात में बादल फटा, एक की मौत, दो युवतियां लापता, बचाव दल मौके पर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments