HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: खंतोली व खातीगांव के अस्पताल चिकित्सक विहीन, परेशान ग्रामीणों ने...

BAGESHWER NEWS: खंतोली व खातीगांव के अस्पताल चिकित्सक विहीन, परेशान ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, उपकेंद्रों की उपेक्षा से खफा पूर्व विधायक फर्स्वाण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जनपद के खंतोली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं होने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है और कोरोनाकाल में ज्यादा दिक्कतें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र चिकित्सक की तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पूर्व विधायक ​ललित फर्स्वाण ने स्वास्थ्य उपकेंद्रों की उपेक्षा पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपकर उपकेंद्रों में सभी आवश्यक उपकरण भेजने की मांग की है।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनू चंदोला के अनुसार खंतोली में तैनात एकल डाक्टर डिंपल भाकुनी की ड्यूटी विगत वर्ष बिलौना में सैंम्पलिंग और वर्तमान में कुंभ मेले में लगाई गई है। कुंभ ड्यूटी से अभी उन्हें वापस नहीं भेजा गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि पोखरी, खंतोली, रिखाड़ी, कभाटा, बिगुल, ढप्टी, विजयपुर, बुजाड़ आदि छह ग्राम पंचायतों से आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा के लाले पड़े हैं, क्योंकि अन्यत्र ड्यूटी से यह चिकित्सालय चिकित्सक विहीन हो गया है और वर्तमान में जिला चिकित्सालय को कोविड चिकित्सालय का दर्जा देने से वहां ओपीडी संचालित नहीं हो रही है। उन्होंने चिकित्सक को वापस भेजने व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खंतोली को वैक्सीनेशन सेंटर बनाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि चिकित्सक को वापस नहीं भेजा, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। उधर कमस्यारघाटी के खाती गांव में भी डॉक्टर नहीं है। वहां भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

Big Breaking : अल्मोड़ा के ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज की ऋषिकेश में मौत

उपकेंद्रों को मिलें आवश्यक उपकरण: फर्स्वाण
जनपद के विभिन्न उपकेंद्रों की उपेक्षा से पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण नाराज हैं। उन्होंने कहा कि भौगोलिक स्थिति से जनपद में कई उपकेंद्र काफी दूर हैं, परंतु वहां पर आवश्यक उपकरण तक नहीं हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से उपकेंद्रों में आवश्यक उपकरण भेजने की मांग की है, तांकि ग्रामीण जनता को तात्कालिक लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में फर्स्वाण ने कहा है कि कपकोट के कई स्वास्थ्य केंद्र भौगोलिक स्थिति से काफी दूर हैं तथा वहां से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचने में काफी वक्त लगता है।

कहा है कि वर्तमान में देश में कोविड संक्रमण फैला हुआ है तथा गांवों में भी इसका प्रभाव फैला हुआ है। उन्होंने कपकोट विधानसभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा समेत उपकेंद्र बनलेख, स्यांकोट, बदियाकोट, लोहारखेत, दोफाड़, रावतसेरा, सानीउडियार, कर्मी, माजखेत, मल्खा डुगर्चा, फरसाली, चैंरा, कन्यालीकोट आदि स्थानों में ऑक्सीजन कंस्टेटर, ऑक्सीमीटर,जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर, डिजीटर थर्मामीटर, ब्लड प्रेशर नापने की मशीन व मास्क उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

ताड़ीखेत : ग्राम सभा मकड़ौ, पीपलटाना बने माइक्रो कंटेनमेंट जोन, 75 से अधिक परिवार होम आइसोलेटेड

BAGESHWER NEWS: कोरोनाकाल में जनता के लिए देवदूत बनी पुलिस, तरह—तरह से पुलिस कर रही मदद

BAGESHWER NEWS: खंतोली व खातीगांव के अस्पताल चिकित्सक विहीन, परेशान ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, उपकेंद्रों की उपेक्षा से खफा पूर्व विधायक फर्स्वाण

BAGESHWER NEWS: अटेचमेंट निरस्त कर बागेश्वर के कार्मिकों को शीघ्र वापस भेंजे—चुफाल, प्रभारी मंत्री ने कोरोना संक्रमण की​ स्थिति की समीक्षा की

Almora Breaking : किराये के आवास में रहने वाली कालेज छात्रा की मौत

ALMORA NEWS: कोविड कर्फ्यू के नियम ना टूटें, पूरी नजर रखे हुए हैं पुलिस उपाधीक्षक, 78 व्यक्तियों का किया चालान

ALMORA BREAKING: कोविड अस्पताल से चुपचाप भागा एक मरीज, पुलिस की छानबीन में अपने घर मिला यह मरीज, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज की एफआईआर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments