BAGESHWER NRES: पुलिस महकमे के ‘मिशन हौसला’ की मदद से जला चूल्हा, ​काम चौपट होने से कई परिवारों के सामने खड़ा हो गया रोजी रोटी का संकट, पुलिस ने पहुंचाया राशन

0

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर


ADVERTISEMENTS

कोरोना कर्फ्यू के चलते कई परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। ऐसे लोगों के लिए पुलिस की ‘मिशन हौसला’ मुहिम मददगार साबित हो रही है। इसी बीच पुलिस ने 33 परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराए। ये ऐसे परिवार हैं जिनका रोजगार कोविड कर्फ्यू के चलते ठप हो गया है।


कोरोना काल में पुलिस के मिशन हौसला अभियान से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिल रही है। इसी मिशन के तहत कोतवाली पुलिस ने मल्ला बिलौना क्षेत्र के 25 परिवारों को राशन व जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। वरिष्ठ सीनियर सीटिजन के अध्यक्ष रणजीत बोरा की मांग पर पुलिस ने मदद के हाथ बढ़ाए। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि सीनियर सीटिजन ने सूचना दी थी कि 25 गरीब परिवार मल्ला बिलौना में रहते हैं। जिनके पास राशन सामग्री समाप्त हो गई है।

इसके अलावा पुलिस ने लोगों को मास्क, शारीरिक दूरी और साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट, उप निरीक्षक कृष्ण गिरी, आरक्षी अशोक पंवार, सुनील बहुगुणा आदि शामिल थे। उधर थानाध्यक्ष कांडा महेंद्र प्रसाद ने बताया कि अन्नपूर्णा निवासी नरेंद्र सिंह ने कांडा पुलिस को फोन कर कहा कि यह फेरी का काम करता है लेकिन लॉक डाउन के कारण उसका रोजगार बंद होने से घर के 8 सदस्यों के पास खाने को कुछ नहीं है।

Breaking : बच्चों के लिए बहुत खतरनाक है सिंगापुर में मिला कोरोना का नया Strain, तत्काल Singapore की सभी Flights करें Cancil, केजरीवाल ने किया ट्वीट

जिस पर थानाध्यक्ष ने परिवार के 8 सदस्यों के लिए राशन व अन्य सामग्री उनके घर पहुंचाई। वही थानाध्यक्ष बैजनाथ को गरूड़ क्षेत्र में देर रात्रि एक वृद्ध व्यक्ति ने फोनकर सूचना दी कि उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। मुझे ऑक्सीजन की आवश्यकता है। जिस पर थानाध्यक्ष बैजनाथ पंकज जोशी ने पुलिस टीम के साथ उसके घर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुचाकर जान बचाई। पुलिस द्वारा मिशन हौसले के तहत किये जा रहे कार्यो की खुलकर प्रसंसा हो रही है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : सड़क किनारे पड़ा मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

बागेश्वर: अनियंत्रित कार सरयू नदी में गिरी, तीन लोग गंभीर घायल

नैनीताल जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू – जानें गाइडलाइन के महत्वपूर्ण बिंदु

Corona Breaking Nationa : कोरोना की Second wave ने फिर ढ़ाया कहर, एक सप्ताह में सर्वाधिक मौतें, 4 हजार 329 लोगों की देश में गई जान, 2.22 लाख से अधिक स्वस्थ भी हुए

उत्तराखंड : दर्दनाक सड़क हादसा, 200 मी. गहरी खाई में जा गिरी मारूती कार, शिक्षक व उनकी पत्नी की मौत

कोरोना मरीजों को अब नही दी जायेगी Plasma therapy, WHO ने बहुत पहले ही कर दिया था आगाह, जानिये नई Guidelines….

उत्तराखंड : ब्रह्म मुहूर्त में खुले विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट, मुख्यमंत्री का जनता से अनुरोध वर्चुअली करें दर्शन

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से निधन

अपडेट ट्रक हादसा : मृतक की हुई पहचान, ट्रक सवार एक अन्य की तलाश, हल्द्वानी से थल के लिए निकला था यह ट्रक

उत्तराखंड : जारी हुआ लिखित आदेश, 25 तक बढ़ा कोविड Curfew, विस्तार से पढ़िये पूरी ख़बर…

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला, 3719 नए केस, 3647 मरीज हुए ठीक

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें