HomeBreaking NewsBig News : उत्तराखंड में रूप बदल रहा कोरोना, दर्जन भर से...

Big News : उत्तराखंड में रूप बदल रहा कोरोना, दर्जन भर से ज्यादा Variant ढ़ा रहे कहर, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS

आखिर बड़े पैमाने पर हो रहे वैक्सीनेशन के बावजूद उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण इतना घातक साबित क्यों हो रहा है ? इस सवाल का जवाब शायद मिल गया है। ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि दरअसल, यहां एक नही बल्कि एक दर्जन से अधिक कोरोना के वैरिएंट सक्रिय हैं, जो बड़े पैमाने पर न केवल एक स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमण की चपेट में ले रहे हैं, बल्कि जान तक ले रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद यह खुलसा हुआ कि कोरोना वायरस यहां म्यूटेशन कर रहा है और राज्य में वर्तमान में 16 बैरिएंट कोरोना के मौजूद हैं। इनमें से सबसे अधिक मात्रा में एक सामान्य किस्म का वैरिएंट सार्स टू अधिक सक्रिय है।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

उत्तराखंड : 25 मई तक बढ़ाया जा सकता है covid curfew, फिलहाल जारी नही हुआ है कोई लिखित आदेश, आज देर शाम तक लिया जायेगा निर्णय

हालांकि 35 सैंपलों की जांच में इसी यूके वैरिएंट के तीन अलग—अलग म्यूटेशन पाए गए हैं।​ जिसका अर्थ यह है कि कोरोना का सामान्य किस्म का वैरिएंट अपना रूप परिवर्तित कर खुद को ताकतवर बना रहा है। इसके अलावा राज्य से बाहर जांच के लिए भेजे गये सैंपलों में 12 अन्य तरह के म्यूटेशन भी मिले हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सैंपल दिल्ली भेजे गये थे। जिसमें पता चला कि उत्तराखंड में वैरिएंट व डबल म्यूटेंट भी कहर बरपा रहे हैं। जीनोम सीक्वेसिंग में 12 प्रकार के प्रारूपों की पुष्टि हुई है। यह रिपोर्ट प्रदेश में 285 सैंपलों की है। वहीं अभी 531 अन्य रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

जांच रिपोर्ट बता रही है कि 208 में सामान्य कोरोना वायरस, मतलब सार्स कोविड टू है। 32 में यूके वैरिएंट बी 117 तथा एक सैंपल में यूके वैरिएंट का नया स्वरूप बी 117 है। अन्य कई सैंपलों में भी इसी तरह से अलग—अलग म्यूटेशन हुए हैं।

तूफ़ान ‘ताउ ते’ अपडेट : आज रात गुजरात तट से टकराने की आशंका, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीमें तैनात

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments