HomeUttarakhandNainitalमिशन हौसला : सामने आया क्वारब चौकी पुलिस का मानवीय चेहरा, 4...

मिशन हौसला : सामने आया क्वारब चौकी पुलिस का मानवीय चेहरा, 4 किमी पैदल चल बीमार के घर तक पहुंचाई दवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

पुलिस अधीक्षक यातायात एवं क्राइम नैनीताल के निर्देश पर ‘मिशन हौसला’ के तहत पुलिस कोविड कर्फ्यू के दौरान बीमार व अशक्त जनों की निरंतर मदद कर रही है।

जानकारी के अनुसार एक मूक—बधिर युवक आनंद बल्लभ पुत्र भुवन चंद्र निवासी, डोल, प्यूड़ा ने किसी के माध्यम से पुलिस से निवेदन किया कि उसकी तबियत बहुत खराब है और दवाई की सख्त जरूरत है। उनका कर सुयालबाड़ी बाजार से बहुत दूर है, जहां से उन्हें दवा लेनी पड़ती है। उनके घर के लिए सुयालबाड़ी व चोपड़ा से बिरखन तक 10 किमी कच्ची सड़क। उसके बाद 3 से 4 किमी पैदल चलकर जाना होता है। अतएव वह बीमारी की स्थिति में आने—जाने में असमर्थ हो चुका है। घर पर वह एवं उसकी बूढ़ी मां अकेली रहती हैं।

उत्तराखंड में कहर बरपा रहा कोरोना, आज मिले 7 हजार 749 नए संक्रमित, 109 की मौत

जिस पर चौकी क़वारब से चौकी प्रभारी दलीप सिंह बिष्ट व कानि. आनन्द राणा द्वारा डॉक्टर से राय मशवरा कर सुयालबाड़ी में मेडिकल स्टोर से पूरी दवाई का किट लेकर 3,4 किमी पैदल उसके घर जाकर उन्हें दवाई उपलब्ध कराई गई। पुलिस की मदद से गदगद आनन्द बल्लभ द्वारा उत्तराखंड पुलिस की भरपूर प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Almora Breaking : 08 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत, 295 नए लोग संक्रमित, अब तक 94 की जा चुकी है जान

BREAKING: बागेश्वर में भी राहत नहीं, आज 115 नये कोरोना पॉजिटिव केस

जॉब अलर्ट : Draftsman and supervisor के 572 पदों पर निकली भर्ती, 17 मई तक जारी रहेगी Application process

Uttarakhand : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते कैंची धाम मेला रद्द, ट्रस्ट ने लिया बड़ा फैसला

Uttarakhand News – कोरोना से जंग : अब हर घर बांटी जायेगी Ivermectin 12 की किट, जानिये कैसे करना है आपको इस दवा का सेवन…..

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments