HomeCrimeउत्तराखंड : आर्थिक तंगी झेल रहे होटल कर्मी ने पत्नी का गला...

उत्तराखंड : आर्थिक तंगी झेल रहे होटल कर्मी ने पत्नी का गला रेत, खुद भी कर लिया था Suicide, महिला ने मौत से पहले भाई को किया था फोन, पढ़िये पूरी ख़बर…

मार्च माह में हुई वारदात में पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट, हत्या का कोई एंगल नही, पति ने ही पत्नी को मार कर ली थी आत्महत्या

ADVERTISEMENTSAd

यहां रूड़की से एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक व्यक्ति ने कमरा बंद करके अपनी पत्नी का गला रेतने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। यह मामला मार्च माह का है, जिसकी पुलिस पहले हत्या के एंगल से तहकीकात कर रही थी, लेकिन जांच में जो सामने आया वह चौंकाने वाला रहा।

बताया जा रहा है टोड़ा खटका गांव का होटल कर्मचारी ने सुशील कुमार एक होटल में कार्यरत था। उसका पति कई दिनों से आर्थिक तंगी के चलते मानसिक तनाव में रहता था। गत 10 मार्च को सुबह वह हाथ में रस्सी लेकर घूम रहा था। यह देख उसकी पत्नी ने अपने भाई को फोन पर यह बात बताई भी थी। साथ ही कहा था कि अनहोनी की आशंका से उसने वह रस्सी छुपा दी है।

बहन का फोन आने के बाद दोपहर करीब 12 बजे ब्रजेश ने अपनी बहन पूनम को कई बार फोन किया, लेकिन जब किसी ने फोन नही उठाया तो उसने पुलिस को सूचित कर दिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पर किसी ने दरवाजा भीतर से नही खोला। पुलिस ने एक युवक को छत के रास्ते घर में भेजकर मुख्य द्वार खुलवाया।

जब पुलिस परिवार अंदर पहुंची तो एक कमरे में सुशील और उसकी पत्नी पूनम के शव लहूलुहान हालत में पड़े थे। पास ही एक छूरा भी बरामद हुआ। घटना के समय सुशील का बेटा वंश कहीं बाहर गया था।

इस मामले में पूनम के भाई जितेंद्र की तहरीर पर अज्ञात आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की जांच कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह कर रहे थे।

पुलिस की जांच में सामने आया कि सुशील कुमार आर्थिक तंगी से जुझ रहा था। साथ ही पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि सुशील कुमार ने पहले पत्नी का गला रेता और फिर उसी छूरे से खुद को भी मौत के घाट उतार लिया। इस मामले मे पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।

इधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि सुशील और पूनम की मौत के बात उनके नाबालिग बेटे की मदद के लिए उनकी तरफ से एक रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग को भेजी गई है। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Viral truth : तो क्या नाक में नींबू डालने से खत्म हो जायेगा कोरोना ! जानिये हकीकत…

कोरोना संक्रमित सपा सांसद आजम खां की हालत नाजुक, आईसीयू में Doctor’s team की निगरानी में

अल्मोड़ा : कई Inspector व SI इधर से उधर, SSP ने जारी की सूची, जानिये अब कौन कहां का सम्भालेगा चार्ज…

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments