HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : कई Inspector व SI इधर से उधर, SSP ने...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : कई Inspector व SI इधर से उधर, SSP ने जारी की सूची, जानिये अब कौन कहां का सम्भालेगा चार्ज…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने नए आदेश के तहत कई पुलिस निरीक्षक व उप निरीक्षकों का स्थानान्तरण कर दिया है। जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को तत्काल संबंधित थाना, चौकियों में अपना चार्ज सम्भालना होगा।

मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक हरेंद्र चौधरी को पुलिस लाइन अल्मोड़ा से कोविड सैल, पुलिस कार्यालय का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल को प्रभारी एसओजी/साइबर सैल/मीडिया सैल से हटाकर वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा नियुक्त कर दिया गया है।

इसके अलावा उनि रजत सिंह कसाना को पुलिस लाइन अल्मोड़ा से प्रभारी चौकी, लालकुर्ती, कोतवाली रानीखेत। उनि ओम प्रकाश नेगी को पुलिस लाइन अल्मोड़ा से द्वाराहाट थाना। उनि मोहन सिंह सौन को एसओजी अल्मोड़ा से द्वाराहाट थाना।

उनि सौरभ कुमार भारती को पुलिस लाइन से मोरनोला, थाना लमगड़ा का चौकी प्रभारी नियुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर पूर्व चौकी प्रभारी उनि सुनील कुमार रिपोर्टिंग चौकी एनटीडी का प्रभार देखेंगे।

उनि अमर पाल अब थाना भतरौजखान से शिफ्ट करके धारानौला चौकी प्रभारी नियुक्त कर दिये गये हैं। उनि हरीश प्रसाद व अंबी राम दोनों पुलिस लाइन से कोतवाली अल्मोड़ा भेजे गये हैं।

उनि सुरेंद्र सिह रिंगवाल ताकुला थाना सोमेश्वर में वैकल्पिक व्यवस्था में थे, उन्हें रिपोर्टिंग चौकी ताकुला, थाना सामेश्वर का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं महिला उप निरीक्षकों में थाना सोमेश्वर से नेहा राणा यहां अल्मोड़ा में बेस की चौकी प्रभारी नियुक्त की गई हैं। ज्योति राणा सल्ट से सोमेश्वर तथा तरन्नुम सईद का थाना सल्ट से दन्या किया गया स्थानान्तरण निरस्त कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments