राज्य में कोरोना के नए मामलों में भले ही कमी आ रही है लेकिन मौतों का आकड़ा लगभग स्थिर ही बना हुआ है। आज प्रदेश में 5541 नए मामले सामने आए है और 168 मरीजों की प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में मौत हुई है। इसके साथ ही आज 4887 मरीज स्वास्थ्य लाभ के बाद अपने घरों को रवाना हुए है।
ADVERTISEMENTS
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज जिलेवार स्वस्थ हुए मरीजों का आकड़ा :
अल्मोड़ा में 164 बागेश्वर में 28 चमोली में 363 चंपावत में 246 देहरादून में 2142 हरिद्वार में 161 नैनीताल में 753 पौड़ी गढ़वाल में 114 पिथौरागढ़ में 95 रूद्रप्रयाग में 162 टिहरी गढ़वाल 0 उधमसिंह नगर में 415 उत्तरकाशी में 244
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।