HomeBreaking NewsBig Breaking : अंडरवर्ल्ड के नामी गैंगस्टर छोटा राजन की कोरोना से...

Big Breaking : अंडरवर्ल्ड के नामी गैंगस्टर छोटा राजन की कोरोना से मौत की खबर की पुष्टि नहीं, एम्स ने कहा अभी जिंदा है

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड के नामी गैंगस्टर छोटा राजन की कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हो गई है यह खबर करीब एक घंटे तक पूरे देश के मीडिया में सुर्खियां बनी रही, लेकिन काफी देर बाद एम्स ने एक बयान जारी किया है कि वह जिंदा है।। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में कोविड की पुष्टि होने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराय गया था। वहां आज शुक्रवार को छोटा राजन की मौत की खबर पूरे देश में वायरल हो गई। आपको बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निखालजे उर्फ छोटा राजन तबीयत बिगड़ने के बाद 26 अप्रैल को एम्स में भर्ती कराया गया था। उसकी गिरफ्तारी 2015 को इंडो​नेशिया से हुई थी। तभी से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। उस पर अकेले महाराष्ट्र में ही हत्या, जबरन वसूली सहित 70 आपर​धिक मामले दर्ज हैं।

नायर गैंग से शुरू हुई क्रिमिनल लाइफ, कहलाने लगा छोटा राजन
छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निखलजे है। उसका जन्म मुंबई के चेंबूर इलाके की तिलक नगर बस्ती में हुआ था। स्कूल छोड़ने के बाद छोटा राजन मुंबई में फिल्म टिकट ब्लैक करने लगा। इसी बीच वह राजन नायर गैंग में शामिल हो गया। अंडरवर्ल्ड की दुनिया में नायर को ‘बड़ा राजन’ के नाम से जाना जाता था।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

समय के साथ राजेंद्र (छोटा राजन) बड़ा राजन का करीबी बना और उसकी मौत के बाद गैंग का सरगना बन गया। छोटा राजन जब फरार था, तब उस पर भारत में 65 से ज्यादा क्रिमिनल केस दर्ज हो चुके थे। ये मामले अवैध वसूली, धमकी, मारपीट और हत्या की कोशिश के थे। उस पर 20 से ज्यादा लोगों के मर्डर का आरोप लगा। वह जर्नलिस्ट ज्योतिर्मय डे की हत्या में दोषी पाया गया है। इसी मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

दाऊद की दोस्ती ने बढ़ाई ताकत, 1993 ब्लास्ट के बाद हुई दुश्मनी

फोटो छोटा राजन के शादी के वक्त की है। इसमें वो दाउद के साथ दिखाई दे रहा है। ये वही दौर था, जब दाउद और छोटा राजन मिलकर जुर्म करते थे। राजन नायर गैंग में काम करते हुए उसे छोटा राजन बुलाया जाने लगा। इसी दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से उसकी जान-पहचान हुई। दाऊद के साथ आने के बाद उसका क्राइम ग्राफ बढ़ गया था। दोनों साथ मिलकर मुंबई में वसूली, हत्या, स्मगलिंग जैसे काम करने लगे। 1988 में राजन दुबई चला गया।

इसके बाद दाऊद और राजन दुनियाभर में गैर कानूनी काम करने लगे, लेकिन बाबरी कांड के बाद 1993 में जब मुंबई में सीरियल बम ब्लास्ट हुए तो राजन ने अपनी राह अलग कर ली। जब उसे पता चला कि इस कांड में दाऊद का हाथ है, तो वह उसका दुश्मन बन बैठा। उसने खुद को दाऊद से अलग करके नया गैंग बना लिया। 27 साल फरार रहने के बाद छोटा राजन को नवंबर 2015 में इंडोनेशिया से भारत लाया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments