​बागेश्वर ब्रेकिंग : विवाह समारोह में पहुंची पुलिस, नाबालिग की शादी रूकवाई, अब लड़की के बालिग होने पर बारात लेकर आयेंगे दुल्हे राजा

0


सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सटीक समय पर जानकारी मिलने पर जिला मुख्यालय में एक नाबालिग की शादी होने से रुक गई। वन स्टॉप सेंटर की टीम ने मौके पर जाकर शादी रुकवाई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों से लिखित करारनामा कराया गया। अब लड़की के बालिग होने के बाद ही शादी होगी। इससे पहले भी सेंटर ने 12 नाबालिग शादी होने से रोकी हैं।


ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार गुरुवार को तहसील मार्ग स्थित लकड़ी टाल के पास के समीप सरकारी क्वाटर के पास एक शादी कार्यक्रम सादगी के साथ चल रहा था। बारात के आने का इंतजार चल रहा था। विवाह कार्यक्रम को लेकर लोगों में चर्चा चल रही थी, लेकिन कोरोना के कारण लोग चुप थे। दोपहर बारह बजे एकाएक शादी समारोह में पुलिस और बाल विकास विभाग की वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी पहुंच गए।

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : शादी से ठीक पहले दुल्हन की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, पीपीई किट पहन हुई शादी, अब दुल्हन क्वारंटीन

उन्होंने बारात का इंतजार कर रहे लोगों से कहा कि यहां नाबालिग की शादी कराई जा रही है। उनके पास 112 के माध्मय से सूचना आई है। उन्होंने लड़की का जन्मतिथि प्रमाण पत्र मांगा, हालाकि लड़की वाले बेटी को बालिग बता रहे थे, लेकिन यहां पहुंचे कर्मचारी और पुलिस नहीं माने। उन्होंने प्रमाण पत्र पेश करने के बाद ही शादी करने की बात की। इसके बाद बेटी के परिजन उसका प्रमाण पत्र लाए।

Big News : आ गई रूसी दवा स्पूतनिक की पहली खेप, कंपनी का दावा है सिंगल डोज में हारेगा कोरोना

स्कूल के सर्टिफिकेट में लड़की की उम्र 16 साल थी। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर और पुलिस ने शादी रोक दी। लड़के पक्ष वालों ने बेटी के बालिग होने पर ही शादी करने पर सहमति जताई। इसके बाद वह बारात लेकर वापस चले गए। बाल विकास अधिकारी डॉ निर्मल बसेड़ा ने बताया कि नाबालिग शादी रोक दी है। टीम में वन स्टॉप सेंटर षष्टी कांडपाल, अधिवक्ता अंजू पांडेय, सुपरवाइजर रेनू नगरकोटी,महिला कल्याण अधिकारी चन्द्रकला राज उपनिरीक्षक जीवन सिंह चुफाल आदि मौजूद थे।

BREAKING NEWS: बागेश्वर में कहर बरपा रहा कोरोना संक्रमण, मृतकों की संख्या पहुंची 30, आज कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 166

Big Breaking : उत्तराखंड में कहर बरपा रहा कोरोना, आज मिले 8 हजार 517 नए संक्रमित, 151 की गई जान

Breaking Almora : कोरोना की गिरफ्त में अल्मोड़ा, 24 घंटे में 353 नए एक्टिव केस, नगर के विभिन्न मोहल्लों में 63 कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत

हृदय विदारक: पति की मौत के 4 घंटे बाद कोरोना ने छीनी पत्नी की जिंदगी, बेटी के सिर उठा मां—बाप का साया, गरुड़ निवासी परिवार पर कहर, घर में मचा कोहराम

उत्तराखंड, ख़बर जरा हट के : सामाजिक दूरी की है हिदायत, आत्मीय दूरी नही ! सामने आ रहा कोरोना काल का सबसे घिनौना सच, अपने सगे संबंधियों को अस्पताल छोड़ लौट कर नही आ रहे कई परिजन

तो क्या मोदी सरकार कर रही राष्ट्रीय लॉकडाउन की तैयारी, नेशनल कोविड—19 टॉस्क फोर्स प्रमुख व नीति आयोग के सदस्य पॉल ने दिये संकेत

सलाम SDRF ! ‘Corona’s Front Line Warriors’ की बड़ी भूमिका निभा रही जांबाजों की यह टीम, तमाम खतरों के बीच कर रहे कोरोना संक्रमितों के शवों का दाह संस्कार

ADVERTISEMENTS