HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER BREAKING: बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर डीएम ने बुलाई...

BAGESHWER BREAKING: बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर डीएम ने बुलाई आपात बैठक और दिए जरूरी निर्देश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जनपद में बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण के हालातों को देखते हुए जिलाधिकारी विनीत कुमार ने आज अधिकारियों की आपात बैठक आहूत की। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

जिला कार्यालय सभागार में विभागीय अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में कोविड संक्रमण के कारण किसी की मौतें हुई हैं, उन क्षेत्रों के आसपास सेम्पलिंग बढ़ायी जायेगी। सेम्पलिंग के समय ही संबंधित व्यक्ति को मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियों को ऑक्सीमीटर भी दिये जाएं। प्रवासियों के रहने की अलग से व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसमें ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायत सदस्यों का सहयोग लेने को कहा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीडी जोशी, एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम सदर योगेंद्र सिंह, राकेश चन्द्र तिवारी, डीडीओ केएन तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत आदि मौजूद रहे।

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : शादी से ठीक पहले दुल्हन की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, पीपीई किट पहन हुई शादी, अब दुल्हन क्वारंटीन

Big News : आ गई रूसी दवा स्पूतनिक की पहली खेप, कंपनी का दावा है सिंगल डोज में हारेगा कोरोना

BREAKING NEWS: बागेश्वर में कहर बरपा रहा कोरोना संक्रमण, मृतकों की संख्या पहुंची 30, आज कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 166

Big Breaking : उत्तराखंड में कहर बरपा रहा कोरोना, आज मिले 8 हजार 517 नए संक्रमित, 151 की गई जान

Breaking Almora : कोरोना की गिरफ्त में अल्मोड़ा, 24 घंटे में 353 नए एक्टिव केस, नगर के विभिन्न मोहल्लों में 63 कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत

हृदय विदारक: पति की मौत के 4 घंटे बाद कोरोना ने छीनी पत्नी की जिंदगी, बेटी के सिर उठा मां—बाप का साया, गरुड़ निवासी परिवार पर कहर, घर में मचा कोहराम

उत्तराखंड, ख़बर जरा हट के : सामाजिक दूरी की है हिदायत, आत्मीय दूरी नही ! सामने आ रहा कोरोना काल का सबसे घिनौना सच, अपने सगे संबंधियों को अस्पताल छोड़ लौट कर नही आ रहे कई परिजन

तो क्या मोदी सरकार कर रही राष्ट्रीय लॉकडाउन की तैयारी, नेशनल कोविड—19 टॉस्क फोर्स प्रमुख व नीति आयोग के सदस्य पॉल ने दिये संकेत

सलाम SDRF ! ‘Corona’s Front Line Warriors’ की बड़ी भूमिका निभा रही जांबाजों की यह टीम, तमाम खतरों के बीच कर रहे कोरोना संक्रमितों के शवों का दाह संस्कार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments