BAGRSHWER BREAKING: मूसलाधार बारिश से ऊफने गधेरे ने रोकी राह, तमाम यात्री व बारात के वाहन फंसे, कपकोट क्षेत्र में खेती को नुकसान, जनजीवन प्रभावित

0

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर


ADVERTISEMENTS

जनपद के कपकोट क्षेत्र में मंगलवार को मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गधेरा ऊफान पर आने से बालीघाट-रीमा-धरमघर मोटरमार्ग अवरुद्ध हो गया हैं। जिससे इस मार्ग पर तमाम वाहन व बारातें फंस गई हैं। वहीं खेत-खलिहानों को काफी क्षति पहुंची है।


बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील अंतर्गत कई हिस्सों में आज मूसलाधार बारिश हुई है। जिससे जन जीवन प्रभावित रहा है। मूसलाधार बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को क्षति पहुंची है। वहीं तेज बारिश से बालीघाट-रीमा मार्ग में चिड़ंग गधेरा उफन पड़ा। जिसने सड़क अवरुद्ध कर दी है। इससे यातायात जाम हो चुका है। दोतरफा कई यात्री और बारात के वाहन फंस गए हैं। वाहनों की लंबी कतारें लग चुकी हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मोटरमार्ग बाधित होने की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है और जल्द ही यातायात सुचारु कर दिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक मार्ग बाधा दूर करने के प्रयास चल रहे थे।

BAGESHWER BREAKING: दो दिन बाद जिले में कोरोना संक्रमण ने फिर मारी उछाल, आज 148 नये संक्रमित केस

BAGESHWER BREAKING: बागेश्वर जिले में पंचायतों के लिए करोड़ों का बजट जारी, लंबे समय से सूखे पड़े विकास कार्यों में अब आयेगी हरियाली

बुरी ख़बर : भारत में पैदा हुआ Corona का सबसे घातक स्वरूप AP Strain, इसके आगे पस्त पड़ रही इंसानों की Immunity power, South india में जन्मा Maharashtra तक पहुंचा….

उत्तराखंड में टूटे कोरोना के सारे रिकार्ड, बीते 24 घंटे में 7 हजार से अधिक संक्रमित, 85 की गई जान, 56 हजार 627 संक्रमण की चपेट में

Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 253 संक्रमित, 78 लोकल के, इन मोहल्लों से मिले पॉजिटिव केस….

पुलिस वालों का भी घर—परिवार होता है ! Corona पीड़ित पत्नी की देखभाल के लिए नही दी छुट्टी तो CO साहब ने whatsapp पर कप्तान को भेज दिया इस्तीफा

Uttarakhand Breaking : कोरोना काल में भी तय समय पर खोले जायेंगे चार धाम के कपाट, एसओपी जारी

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें