HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : मामूली कहासुनी में साथी पर चाकू से किया जानलेवा...

Almora Breaking : मामूली कहासुनी में साथी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, देख लेने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां एक युवक ने कहासुनी के बाद अपने ही साथी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मामले की तहरीर युवक की ओर से कोतवाली में दी गई है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

अल्मोड़ा कोतवाली में कैलाश चंद्र पुत्र स्व. बाल किशन निवासी ग्राम टाटिक, हाथीगैर द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि गत 2 मई को वह अपने दो साथियों सागर कुमार आर्या पुत्र ललित राम निवासी तल्ला ओडाखोला व दीपक जोशी निवासी गोलनाकरड़िया अल्मोड़ा के साथ फलसीमा के निकट उदयशंकर नाट्य अकादमी के पास थे। इसी दौरान किसी बात पर आपस में कहासुनी हो गई। इसी बीच सागर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उनके पेट में जान से मारने की नियत से चाकू घोंपने का प्रयास किया।

किसी तरह बचाव करने पर वह बच गये, लेकिन उनके बांये हाथ में चाकू के प्रहार से जबरदस्त चोटें आई और वह लहुलूहान हो गये। जिसके बाद सागर अपने साथी दीपक की स्कूटी ले भाग गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद आरोपी युवक सागर की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही हुई है।

युवक का कहना है कि हमलावर ने उसे जान से मारने की धमकी दी है, जिससे वह सहमा हुआ है। इधर पीड़ित युवक कैलाश के भाई ने बताया कि उसके भाई पर हमला करने वाला आरोपी कैलाश घर से फरार है और उसके द्वारा तीसरे साथी दीपक की छीनी गई स्कूटी बरामद हो गई है, लेकिन हमलावर की गिरफ्तारी नही होने से उनका परिवार दहशत में है। इधर कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि इस मामले में 324 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कोरोना से जंग : दिल्ली—महराष्ट्र में नए मामलों में कमी, लेकिन चौंका रहे हैं मौतों के आंकड़े

पुलिस वालों का भी घर—परिवार होता है ! Corona पीड़ित पत्नी की देखभाल के लिए नही दी छुट्टी तो CO साहब ने whatsapp पर कप्तान को भेज दिया इस्तीफा

अब विदेशों में भी पहुंच रहा भारतीय स्ट्रैन का कोरोना वायरस, यहां मिला पहला मरीज

Uttarakhand Breaking : कोरोना काल में भी तय समय पर खोले जायेंगे चार धाम के कपाट, एसओपी जारी

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments