HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : कोरोना काल में भी तय समय पर खोले जायेंगे...

Uttarakhand Breaking : कोरोना काल में भी तय समय पर खोले जायेंगे चार धाम के कपाट, एसओपी जारी

देहरादून। कोरोना महामारी के बीच 14 से 17 मई के बीच चार धाम के कपाट अपने तय समय पर ही खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आज मंगलवार को चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने एसओपी जारी कर दी है। जारी एसओपी के तहत जिसके तहत चारों धामों के कपाट रोजाना सुबह सात से शाम सात बजे तक ही खोले जाएंगे। ।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ज्ञातव्य हो कि कि यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 14 मई को दिन में 12.15 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट इस बार 15 मई की प्रात: 7.31 बजे खुलेंगे। जबकि केदारनाथ के कपाट 17 मई को सुबह 5 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई प्रात: 4.15 बजे खुलेंगे।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि यह कपाट केवल सांकेतिक तौर पर खोले जा रहे हैं। गढ़वाल आयुक्त और उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा कि धामों में पूजा परंपरा से जुड़े तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारियों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी। धामों में कोविड-19 प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। 

धामों के कपाट पूर्व निर्धारित तिथियों पर सांकेतिक रूप से खुलेंगे और परंपरागत रूप से पूजा अर्चना चलती रहेगी। लेकिन किसी भी श्रद्धालु को चारधाम यात्रा पर आने की अनुमति नहीं होगी।

कोरोना से जंग : दिल्ली—महराष्ट्र में नए मामलों में कमी, लेकिन चौंका रहे हैं मौतों के आंकड़े

अब विदेशों में भी पहुंच रहा भारतीय स्ट्रैन का कोरोना वायरस, यहां मिला पहला मरीज

Uttarakhand Breaking : कोरोना काल में भी तय समय पर खोले जायेंगे चार धाम के कपाट, एसओपी जारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments