HomeUttarakhandAlmoraबड़ी उपलब्धि : लॉक डाउन में सेवा दे रही कोरोना योद्धा शोभा...

बड़ी उपलब्धि : लॉक डाउन में सेवा दे रही कोरोना योद्धा शोभा जोशी सम्मानित

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साईंस भारत सरकार से रजिस्टर्ड संस्था द्वारा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर देश के कुछ चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया है। इसी के तहत अल्मोड़ा नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन एवं सोशल एक्टिविस्ट शोभा जोशी द्वारा लोगों में जागरूकता लाने तथा लॉक डाउन में जरूरतमंदों को खाना, राशन, मॉस्क वितरण सहयोग करने की सराहनीय सेवाओं को ध्यान में रखते हुए शोभा जोशी को ‘सर्टिफिकेट ऑफ डेडीकेशन’ प्रदान किया गया। यह सम्मान मिलने पर श्रीमती जोशी ने संस्था के सभी पदाधिकारियों विशेषकर डॉ. अंजू भंडारी एवं डॉ. केडी आर्य का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इधर उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामना दी है।

अल्मोड़ा : महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत, लॉक डाउन के चलते घर में ही पूजा—अर्चना

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

4 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments