HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : क्वारेंटाइन व्यक्तियों के बारे में भ्रामक सूचना देने पर...

बागेश्वर ब्रेकिंग : क्वारेंटाइन व्यक्तियों के बारे में भ्रामक सूचना देने पर एक पर मुकदमा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

बागेश्वर। क्वारंटाइन किए गए व्यक्तियों के बारे में भ्रामक जानकारी देने के मामले में कांडा पुलिस थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दजर्ल किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बासती ग्राम सभा के ग्राम प्रधान केदार सिंह ने काण्डा पुलिस थाने में तहरीर दी कि 18 मई को द्वारी निवासी मधन सिंह ने पुलिस हेल्पलाईन नम्बर- 112 पर सूचना दी कि गांव में क्वारंटाइन किये गये दो व्यक्ति केशर सिंह व खुशाल सिंह नियमों का उल्लंघन करते हुए गांव में इधर-उधर घूम रहे हैं। जिसके सम्बन्ध में केदार सिंह ग्राम प्रधान बासती द्वारा दोनों व्यक्तियों के सम्बन्ध में गाँव में पूछताछ की गयी तो पता चला कि दोनों व्यक्तियों द्वारा क्वारंटाइन के नियमों का पालन किया जा रहा है। परन्तु मधन सिंह ने दोनों व्यक्तियों के सम्बन्ध में झूठी सूचना दी गयी। इस बारे में एसआई पूरन चन्द्र जोशी द्वारा भी जानकारी किये जाने पर सूचना झूठी पाई गयी। प्रकरण के सम्बंध थानाध्यक्ष कांडा प्रहलाद सिंह द्वारा क्वारंटाईन हुए व्यक्तियों के सम्बन्ध में झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति मधन सिंह के विरूद्ध थाना मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments