HomeDelhiब्रेकिंग न्यूज़ : CBSE के बाद ICSE और ISC बोर्ड की परीक्षाएं...

ब्रेकिंग न्यूज़ : CBSE के बाद ICSE और ISC बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी के खतरे को देखते हुए काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस यानी कि CISCE ने आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। परीक्षा की नई तारीखों पर अंतिम निर्णय जून 2021 के पहले सप्ताह तक लिया जाएगा।

दरअसल, CBSE द्वारा 10वीं की परीक्षा रद्द करने व 12वीं की परीक्षा स्थगित करने के बाद अब CISCE की ओर से ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। CISCE के मुख्य कार्यकारी और सचिव जी एराथून ने इस बाबत जानकारी दी है।

बताया गया कि कक्षा 12 परीक्षा (ऑफलाइन) बाद की तारीख में आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 10 के छात्रों के लिए परीक्षा वैकल्पिक है। कक्षा 10 के जो छात्र परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, उनके रिजल्ट के लिए CISCE एक मानदंड निर्धारित करेगा।

गौरतलब है कि कोरोना संकट के मद्देनजर CBSE, एमपी बोर्ड, राजस्थान बोर्ड, हिमाचल प्रदेश बोर्ड और महाराष्ट्र बोर्ड ने भी बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

इसके साथ ही एक से लेकर 12वीं तक के स्कूल को 15 मई तक बंद कर दिया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होनी थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments