HomeNationalयहां दो पुलिस कर्मियों का गला रेत कर हत्या, नक्सली हमला

यहां दो पुलिस कर्मियों का गला रेत कर हत्या, नक्सली हमला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर
ओवाद का कहर देश में फिर बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेज्जी थाने से सिर्फ आधा किलोमीटर दूर पुलिस के दो जवानों की हत्या कर दी गई है। जिन पुलिसवालों की हत्या हुई है वे भेज्जी थाने में ही तैनात थे। थाने के पास ही पुलिस कैंप भी है। गुरुवार को दोनों जवान बाइक से बाजार की तरफ जा रहे थे। तभी इनका रास्ता रोक कर किसी ने गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गया। इस घटना को लेकर ग्रामीण कुछ भी नहीं बोल रहे। एसपी केएल ध्रुव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जिन जवानों की हत्या की गई है उनके नाम पुनेम हड़मा और धनीराम कश्यप थे। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर हमले की 23 दिन में यह तीसरी घटना है। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हत्या के पीछे नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम का हाथ हो सकता है। इस तरह की टीमें कैंप से बाहर निकले पुलिस के लोगों पर नजर रखती हैं। ग्रामीणों के बीच रहने वाले ऐसे नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाती और ये मौका देखकर हमला कर देते हैं। जहां घटना हुई वहां अक्सर पुलिस के जवान शराब पीने या फिर अस्पताल और बाजार से जुड़े कामों के लिए जाते रहते हैं। सुकमा पुलिस ने कहा है कि पुलिस जवानों के सड़क पर पड़े होने की जानकारी मिलने के बाद एक टीम मौके पर पहुंची। वहां देखा कि सुकमा के पूनेम हड़मा और दंतेवाड़ा के धनीराम कश्यप वहां गिरे हुए थे। उनकी गर्दन से खून बह चुका था। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments