HomeCovid-19Breaking News : चार जजों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

Breaking News : चार जजों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

सीएनई रिपोर्टर
हरिद्वार में चार सिविल जजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग व हरिद्वार के चार जज यहां एक अतिथि गृह आये हुए थे। इनमें सभी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिनमें एक महिला जज भी शामिल है। इनमें से तीन को कोविड केयर सेंटर, जबकि महिला जज को निवास में ही होम आइसोलेटेड कर दिया गया है। सभी जजों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है। साथ ही अतिथि गृह को संक्रमण से बचाव हेतु फिलहाल बंद कर दिया गया है। ज्ञात रहे कि पूरे प्रदेश में इन दिनों कोरोना तेज रफ्तार से चल रहा है। जिस हेतु राज्य सरकार व तमाम जनपदों का प्रशासन अलर्ट मोड में है।

Big Breaking : पुन: लॉकडाउन के हालात ! इन पांच राज्यों में स्कूल—कालेज बंद करने के आदेश

ADVERTISEMENTSAd Ad

ALMORA BREAKING NEWS: फर्जी अंकपत्र व प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहा प्रधानाध्यापक निलंबित, पक्ष रखने के लिए दिया एक और मौका

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments