CORONA UPDATE: 24 घंटों मेंं 469 व्यक्ति हार गए कोरोना से जंग, 81466 नये मामले आए

0

दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने एक बार फिर डराने वाली स्थिति पैदा कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 81,466 नये कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं, जबकि 469 मरीज कोरोना से जंग हार गए। इसके अलावा कोरोना टीकाकरण अभियान की रफ्तार तेज हो गई है। पहली अप्रैल को 36 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। अब तक 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ते चले जाने से सरकार और स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। वर्तमान में देश में 6,14,696 कोरोना संक्रमित उपचाराधीन हैं।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS