HomeNationalपिथौरागढ़ न्यूज :पूर्व सैनिकों को प्रतिनिधि मंडल मिला भर्ती निदेशक कर्नल तोमर...

पिथौरागढ़ न्यूज :पूर्व सैनिकों को प्रतिनिधि मंडल मिला भर्ती निदेशक कर्नल तोमर से, उठाई यह मांग

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

पिथौरागढ़। आज पूर्व सैनिकों का एक प्रतिनिधि मंडल भर्ती निदेशक पिथौरागढ कर्नल भास्कर तोमर से मिला। इस दौरान पिथौरागढ में जल्दी भर्ती रैली करवाने और भर्ती के सम्बन्ध में जानकारी और ज्यादा ज्यादा भर्ती भरवाने और बेरोजगार नौजवानों को समय समय पर भर्ती संबंधित जानकारी देने के विषय में बातचीत की गई। तोमर ने सभी पूर्व सैनिको की बातें गौर से सुनीं और आवासन दिया कि पिथौरागढ़ में ज्यादा से ज्यादा भर्ती करवाई जायेगी। साथ में कर्नल तोमर ने पूर्व सैनिकों से भी अपील की कि वे भी अपने निजी संसाधनों से बच्चों के डाक्यूमेंट पूरे करवा कर रखे साथ ही बच्चों को भर्ती संबंधित जानकारियां देते रहें। ताकि बच्चों का सेना के प्रति लगाव बना रहे। इस मौके पर सेवा निवृत्त सूबेदार मेजर देब सिंह भाटिया ने कहा कि पूर्व सैनिकों द्वारा पहले भी समय समय पर बच्चों के लिए इस तरह के कई आयोजन किए हैं। आने वाले समय में भी संगठन बच्चों को प्रेरणा देता रहेगा। भर्ती निदेशक कर्नल भास्कर तोमर को मिलने वालों में सेवा निवृत्त ओनरेरी कैप्टन देवराज सिह ज्याला, ओनरेरी कैप्टन दयाल सिह मेहता, सूबेदार मेजर दीवानी चंद शाही, देव सिह भाटिया,रमेश सिह महर और मिलाप सिंह धामी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments