HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं—रिक्खू; अधिकारियों...

ALMORA NEWS: चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं—रिक्खू; अधिकारियों के घेराव की चेतावनी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ ने होली पर्व पर नकली खोये व मिलावटी खाद्य सामग्री की चेकिंग के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किसी सूरज मेंं बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा होने पर संबंधित अधिकारियों को घेराव किया जाएगा।
नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पूर्व अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ ने कहा है कि महीनों लाकडाउन से व्यापारी प्रभावित रहा है और तमाम व्यापारियों के सामने रोजी—रोटी का संकट आ गया है। उन्होंने कहा है कि सालभर से व्यापारी होली पर्व का इंतजार में है, ताकि कुछ व्यवसाय चल सके, लेकिन ऐन वक्त पर अब प्रशासन द्वारा रेस्टोरेंटों, होटलों व मिठाई की दुकानों नकली मावे व मिलावटी खाद्य सामग्री की चेकिंग के नाम पर पुलिस का भय दिखाकर व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री साह ने आरोप लगाया है कि खाद्य सुरक्षा महकमे के अधिकारियों द्वारा चेकिंग के नाम पर व्यापारियों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज तक बाल मिठाई के सैंपल में नकली खोये की शिकायत नहीं मिली। व्यापार मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष संजय साह ने कहा है कि नकली खोये की धरपकड़ के लिए लोधिया बैरियर पर सालभर नजर रखी जाए, ताकि बाहर से आने वाले नकली खोये की शहर में आमद ही नहीं हो। उन्होंने कहा कि यह सोचनीय विषय है कि महज होली ​व दीवाली पर ही चेकिंग अभियान क्यों चलता है। इससे देशी—विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा बाल मिठाई के प्रति विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगता है। उन्होंने कहा है कि चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया, तो संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments